TOP TNF News: आज शुक्र आया तुला राशि में, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव...

आज शुक्र आया तुला राशि में, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव...

आज शुक्र आया तुला राशि में,

जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव...


शुक्र का तुला राशि में गोचर

3 नवंबर, 2017 को शुक्रवार की रात्रि को 12.12 बजे शुक्र कन्या से तुला राशि में गोचर करने वाला है। 26 नवंबर 2017 की रात्रि तक 10 बजकर 20 मिनट तक शुक्र इसी राशि में रहेगा। इस गोचर का 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर के प्रभाव के बारे में -:

मेष राशि 

मेष के सप्तम भाव में शुक्र गोचर करेगा। ये समय आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए बढिया रहने वाला है। विवाद से बचें। गोचर के दौरान सेहत का खास ख्याल रखें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। अत्यधिक प्रयासों के बाद प्रेम विवाह में सफलता मिलेगी।

वृष राशि 

इस राशि के षष्ठम भाव में शुक्र का गोचर होगा। सेहत का ध्यान रखें। शत्रुओं से सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में खटपट हो सकती है। बिजनेस पार्टनर से भी नोंकझोंक होने की संभावना है। बेकार की चीज़ों पर पैसा खर्च होगा। फिजूलखर्ची से बचें। यात्रा करने से बचें। मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि से पंचम भाव में शुक्र गोचर करेगा। शत्रु परास्त होंगें। कर्ज चुकाने के लिए सही समय है। सेहत भी बढिया रहने वाली है। विेदेश पढ़ने जा सकते हैं। लव लाइफ में खुशियां और रोमांस बना रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नव विवाहित दंपत्ति को संतान का सुख मिल सकता है।

कर्क राशि 

इस राशि से चतुर्थ भाव में शुक्र गोचर करेगा। इस समय आपको हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगें। घर में सुख-शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कोई मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। घर की सजावट पर पैसा खर्च कर सकते हैं। किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा।

सिंह राशि 

आपकी राशि के तृतीय भाव में शुक्र गोचर करेगा। शत्रु परास्त होंगें। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन करने के बारे में सोच सकते हैं। समाज में सम्मान बढ़ेगा। नए दोस्त बनेंगें। सहकर्मियों से मदद मिलेगी। कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है।

कन्या राशि 

इस राशि से द्वितीय भाव में शुक्र गोचर करेगा। पैसों का लाभ हो सकता है। आय के साधन बढ़ेंगें। परिवार में कोई शुभ कार्य शुरु हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य को संतान की प्राप्ति होगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। संवाद शैली में सुधार आएगा। अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगें। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

तुला राशि 

तुला राशि में शुक्र गोचर कर रहा है और यह आपके प्रथम भाव में स्थित रहेगा। सेहत में सुधार आएगा। किसी भी चीज़ की अति ना करें। किसी क्षेत्र में अचानक लाभ मिल सकता है। मन में वासनायुक्त विचार बने रहेंगें। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के द्वादश भाव में शुक्र गोचर करेगा। विदेश संबंधों से लाभ मिल सकता है। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। खर्चा बढ़ सकता है। मन में वासनायुक्त विचार बने रहेंगें। इन विचारों को नियंत्रण में रखें। धन में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि 

शुक्र आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। रोमांस में समय बीतेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन के लिए सुखमय समय है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। कड़ी मेहनत से सफलता हासिल होगी।

मकर राशि 

इस राशि से दशम भाव में शुक्र का गोचर होगा। अच्छा काम करने पर भी संतुष्टि नहीं मिलेगी। नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। बच्चों के साथ झगड़ा ना करें। शत्रु मजबूत होंगें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में परेशानियां आ सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा।

कुम्भ राशि 

इस राशि से नवम भाव में शुक्र का गोचर होगा। सफलता का समय है। लंबी यात्रा के योग बने हुए हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। सेहत के लिए अच्छा समय है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है।

मीन राशि 

मीन राशि से अष्टम भाव में शुक्र गोचर करेगा। मन में वासना से जुड़े विचार आएंगें। भौतिक सुख-साधनों का आनंद उठा पाएंगें। नए रिश्ते बन सकते हैं। अचानक फायदा मिल सकता है। सेहत खराब रह सकती है। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

No comments:

Post a Comment