TOP TNF News: बुधवार 15 नवंबर 2017 का राशिफल

बुधवार 15 नवंबर 2017 का राशिफल

बुधवार  15 नवंबर 2017 का राशिफल

मेष

आपकी प्रतिभा उभरकर सामने आएगी। परिवार व व्यवसाय में तालमेल बनाकर रखेंगे। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। मित्रों के साथ भ्रमण मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।

वृष

मानसिक शांति महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। कार्यों का उचित प्रतिफल मिलेगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। यात्रा से लाभ होगा।

मिथुन

मन में अनजाना डर रहेगा। बच्चों के साथ मौजमस्ती में समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। नए अनुबंध होंगे। प्रियजनों का कार्य में सहयोग मिलेगा।

कर्क

अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। घर गृहस्थी के सामान खरीदने का मन बनेगा। पेटदर्द की समस्या हो सकती है। मित्र से सलाह लेकर कार्य करें। यात्रा से लाभ होगा।

सिंह

बुरी आदतों से परेशानी हो सकती है। किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। ईमानदारी से कार्य में सफलता मिलेगी। आय से अधिक व्यय तकलीफ देगा। यात्रा से लाभ।

यह भी पढ़ें: अगली बार जब भी किसी किन्नर को कुछ दान दें, ध्यान रखें कि ये चीजें इनमें ना हों

कन्या

आप अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। खर्च की अधिकता रहेगी। पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के कार्य बनेंगे। वैवाहिक समारोह में व्यस्त रहेंगे।

तुला

लापरवाही से काम बिगड़ेंगे। व्यापार में नुकसान हो सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मेहनत व परिश्रम से सफलता मिलेगी।संतान आपके विरुद्ध जाएगी। मन दुखी रहेगा। यात्रा से लाभ होगा।

वृश्चिक

रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। नई योजनाएं फलीभूत होंगी। संतान को सफलता मिलेगी। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। नए मित्र बनेंगे।

यह भी पढ़ें; आपके मुंह में दांतों की संख्या बताती है कैसा होगा आपका भविष्य

धनु

मानसिक रुप से स्वयं को चिंतामुक्त महसूस करेंगे। परिवार में कोई खुशी का मौका आएगा। अर्थ लाभ की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। मौसम से सेहत खराब हो सकती है। कार्य के प्रति उत्साह बना रहेगा। छोटी यात्रा हो सकती है।

मकर

वाहन क्रय करने के योग हैं। पति पत्नी के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवन के प्रति अपनी सोच में बदलाव लाएं। आय के साधन सुलभ होंगे। प्रिय मित्रों से मेल मुलाकात हर्ष देगी। खानपान पर ध्यान दें।

कुंभ

व्यापार व्यवसाय में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। चोट या दुर्घटना का भय रहेगा। सामाजिक कार्यों में सराहना मिलेगी। माता पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आत्मविश्वास कायम रहेगा। मित्रों से प्रेम बढ़ेगा।

मीन

बुजुर्ग सदस्य आपका पथ प्रदर्शन करेंगे। मनोबल बढ़ेगा। कुछ पुराने रोग हावी हो सकते हैं। वित्तीय हालत बेहतर रहेगी। कोर्ट कचहरी के काम बनेंगे। भौतिक साधनों पर व्यय होगा। बच्चों के साथ घूमने जाने का मन बनेगा।

No comments:

Post a Comment