TOP TNF News: 30 नवम्बर राशिफल

30 नवम्बर राशिफल

30 नवम्बर राशिफल





मेष राशि

मन में आज बेचैनी रहेगी, मन में अनजाना भय रहेगा। रोजाना के कार्यों रोजाना के कार्य समय पर नहीं होंगे। कोई अप्रिय सूचना मिल सकती है। संतान और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि

जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। उचित कार्यों का प्रतिफल भी मिलेगा। ईश्वर की ओर रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम है। बिजनेस या नौकरी के लिए की गई यात्रा लाभदायक रहेगी।

मिथुन राशि

खर्च की अधिकता रहेगी। नौकरी व व्‍यापार में कार्य का बोझ बढ़ेगा। किसी पर अत्‍यधिक विश्‍वास न करें। परिवार में किसी बात पर वाद विवाद हो सकता है। मित्रों के सहयोग से कार्य संपन्‍न होंगे।

कर्क राशि

सोच विचार कर कार्य करना पसंद करेंगे। कानूनी कार्यों में गति आएगी। आय से अधिक व्‍यय न हो ये ध्‍यान रखें। मनोकामना पूर्ण से खुशी रहेगी।

सिंह राशि

मेहनत के सफल परिणाम सामने आएंगे। सामाजिक सम्‍मान की प्राप्ति होगी। वाणी माधुर्य का लाभ लेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। अाय प्राप्ति हेतु प्रयास सफल होंगे।यात्रा से कष्‍ट।

कन्या राशि

कटु वचन न बाेलें। परिश्रम की अधिकता रहेगी। घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा। यात्रा सुखद व लाभकारी हो सकती है। सेहत के साथ लापरवाही न करें।

तुला राशि

आत्‍मविश्‍वास कायम रहेगा। व्‍यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। दांपत्‍य जीवन मधुर रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

पैतृक संपत्ति प्राप्‍त होने के योग हैं। मंगल कार्यों की रुपरेखा बनाने में व्‍यस्‍त रहेंगे। आय उत्‍तम रहेगी। विरोधी परास्‍त होंगे। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।

धनु राशि

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शांतिपूर्ण कार्य करने से प्रसन्‍नता रहेगी। मित्रों को उपयोग सलाह देंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्‍न रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍तम रहेगा।

मकर राशि

संपत्ति संबंधी कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर होंगे। आमदनी अच्‍छी रहेगी। जरुरी कार्यों पर दिल खोलकर खर्च करेंगे। परिवार में मान सम्‍मान बढ़ेगा। यात्रा टालें।

कुंभ राशि

आय अच्‍छी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। दोस्‍तों के साथ भ्रमण मनोरंजन में समय व्‍यतीत होगा। नए भवन, वाहन का सुख मिल सकता है। व्‍यावसायिक यात्रा हो सकती है।

मीन राशि


अधीनस्‍थ कर्मचारियों से अच्‍छा सहयोग मिलेगा। वॉक शैली अच्‍छी होने से दूसरों का मन जीत लेंगे। बुजुर्गों के मार्गदर्शन में कार्य करें। पूजा पाठ में मन लगेगा।

No comments:

Post a Comment