TOP TNF News: 4 से 10 दिसंबर साप्ताहिक राशिफल

4 से 10 दिसंबर साप्ताहिक राशिफल

आकस्मिक धनागमन के योग बने हुए हैं



मेष राशि

आय के नए स्रोत बन सकते हैं, जबकि प्रोफेशन में नयापन आ सकता है। घर-परिवार में इलेक्ट्रॉनिक्स गजेट की खरीद के लिए योजना बनेगी। जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य के लिए स्मार्टफोन की खरीद का अच्छा समय है। परिवार संग तीर्थाटन पर जाने की योजना बनेगी। रोमांस में सहजता बनी रहेगी।

वृषभ राशि

मन में व्याकुलता हो तो किसी कार्य की पूर्ति नहीं हो सकती है। इस सप्ताह यदि आपने इस बात पर ध्यान दिया तो आनेवाला कल आपकी मुट्ठी में हो सकता है। मानसिक भटकाव से बचना होगा, जो आपके प्रोफेशन से लेकर पारिवारिक स्तर तक हो सकता है।

इनके भाग्य का कोई नहीं कर सकता मुकाबला जिनकी

 कलाई पर हों ऐसी रेखाएं

मिथुन राशि

अच्छे परिणाम के लिए संयम बनाए रखना होगा। तकनीक का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। खास कर ऑनलाईन सेवाओं का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करना होगा। पैसे का आना-जाना लगा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की पूरी संभावना है। प्रोफेशन में तरक्की मिल सकती है। सप्ताहांत में दोस्तों के साथ आनंद का मौका मिलेगा।

कर्क राशि

सप्ताह के मध्य तक करीबी दोस्त या किसी दूर के रिश्तेदार की मदद से कारोबार में तरक्की होगी। घर-परिवार में सुखद माहौल बनेगा। प्रॉपर्टी के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी आ सकती है। जीवनसाथी संग प्रेम-संबंध प्रगाढ़ होगा। धनागमन के योग बने हुए हैं।

कभी भी बेटी को विदा करते समय कभी भेंट ना करें ऐसी मूर्ति, 

कंगाल हो जाएंगे आप

सिंह राशि

कुछ नए दोस्तों का सहयोग मिलेगा, तो कुछ पुराने रूठेंगे। वैसे रूठने-मनाने का दौर दांपत्य में भी चल सकता है। परिवार में रिश्तेदारों का आवागमन जारी रहेगा। किसी नए सदस्य के परिवार में जुड़ने की संभावना है। प्रॉपर्टी के लिए बात बन सकती है। मकान खरीद के सिलसिले में दस्तावेजी जांच-पड़ताल का काम पूरा हो सकता है।

कन्या राशि

मौके का फायदा उठाने के सिलसिले में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पेशागत जरूरतें पूरी करने में परिवार का साथ मिलेगा। माता-पिता के भावनात्मक सहयोग से आप प्रेरित होंगे। किसी मांगलिक अवसर के लिए यात्रा के योग बने हुए हैं। जमीन-जायदाद का मसला इस सप्ताह सुलझ सकता है। नए मकान की खरीद के लिए भागदौड़ करेंगे।

तुला राशि

जीवनयापन के स्तर में बढ़ोत्तरी होगी। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की संभावना है या इस संबंध में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। इसकी वजह से आपको यात्रा टालनी पड़ सकती है। जीवनसाथी संग रोमांस के पल गुजारेंगे। उपहारों का आदान-प्रदान हो सकता है।

वृश्चिक राशि

परिवार में सदस्यों के बीच आपसी संबध में मजबूती आएगी। किसी मेहमान की खातिरदारी में हंसी-खुशी का समय गुजरेगा। पैसा आएगा। खर्च भी बना रहेगा। नौकरी में मनपसंद विभागीय बदलाव की संभावना है। जीवनसाथी संग भावनात्मक संवेदनशीलता के साथ-साथ प्रेम की मधुरता बढ़ेगी। यात्राएं होंगी। प्रॉपर्टी के लिए विचार-विमर्श होगा।

हर सुबह नाभि पर लगाएं यह इत्ररंक भी राजा बन सकता है

इस प्रयोग से


धनु राशि

जमीन-जायदाद को लेकर विवाद को नजरंदाज कर देना या फिर उसे निपटा लेने में ही भलाई है। वरना इसकी वजह से पारिवारिक कलह बढ़ सकती है। यह विवाद आपके दांपत्य जीवन को भी डस सकता है। विपरीत लिंग से मित्रता जीवनसाथी के मन में संदेह के बीजारोपण का कारण बन सकता है। वैसे आपके प्रेम की मधुरता बनी रहेगी

मकर राशि

आपमें व्यावहारिकता का संचार होगा। रोमांचक यात्राओं के योग बने हुए हैं। विपरीत लिंग से आपको प्रॉपर्टी के क्षेत्र में मदद मिलेगी, जो परिवार का सदस्य भी हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ाने का वक्त आ चुका है। रोमांस को यूं ही जाया नहीं होने दें। प्रेम की मधुरता बढ़ेगी।

कुंभ राशि

आकस्मिक धनागमन के योग बने हुए हैं। डिजिटल जमाने के साथ कदम-ताल करना होगा, अन्यथा आप पिछड़ा हुआ महसूस करेंगे। परिवार में सबकुछ सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियों की अनोखी अनुभूतियों का एहसास होगा। पारिवारिक सम्मान और सामाजिक पहचान बढ़ेगी। जीवनसाथी संग रोमांस के पल गुजारेंगे।

मीन राशि

खासकर जमीन-जायदाद को लेकर उपजे विवाद को सप्ताहांत तक निपटा लिया जाएगा। आर्थिक स्थिति में और अधिक सुधार आने की संभावना है। प्रोफेशन के सिलसिले में यात्रा संभव है। दांपत्य में वैचारिक मतभेद बढ़ सकता है, लेकिन यह आपके रोमांस को फीका नहीं पड़ने देगा। स्वास्थ्य में आंशिक उतार-चढ़ाव आ सकता है।

'

No comments:

Post a Comment