ऐसे तो किसी भी काम के लिए मेहनत से बड़ा और अच्छा विकल्प और कोई दूसरा नहीं हो सकता। ईमानदारी से, सही दिशा में किए गए प्रयास आवश्य सार्थक होते हैं और सफलता भी देते हैं। किंतु अनावश्यक परेशानियों से बचने और अपनी मेहनत की राह में किसी भी प्रकार की विघ्न-बाधाओं के आने से बचने के लिए कुछ ज्योतिषीय प्रयोग बड़े काम के साबित होते हैं।
इन प्रयोगों का अर्थ यह नहीं होता कि इन्हें करते हुए आप अपने कामों में मेहनत और प्रयास करना छोड़ दें, बल्कि ये प्रयोग इसलिए होते हैं ताकि आपको अपने किए गए प्रयासों का बहुत अच्छा और बहुत जल्दी सार्थक परिणाम मिलें।
पानी का प्रयोग
अब अगर आपके पास सोने या चांदी का कोई सिक्का हो तो इसमें डालें, अगर ना हो तो सोने या चांदी की कोई भी अंगूठी डाल दें। पानी वाले इस बर्तन को अपने सिरहाने (जिस तरफ आप सिर करके सोते हों) रखें। सुबह उठते ही अपने ईष्टदेव को याद करते हुए इस पानी को पी लें। ध्यान रहे कि इससे पहले आपको कुल्ला तक नहीं करना है। इसके बाद आप अपने सभी नियमित काम करें।
आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपको नौकरी, व्यापार, उच्च शिक्षा, जिस भी चीज में सफलता के लिए आप प्रयास कर रहे होंगे, उसमें वांछित सफलता मिलने लगेगी और लोग आपको आपके कार्यों के लिए जानने लगेंगे। समाज और ऑफिस में आपका सम्मान बढ़ेगा और धन प्राप्ति के नए स्रोत भी खुलेंगे।

No comments:
Post a Comment