मेष राशि
अपनों के लिए बहुत कुछ करना चाह रहे हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं। वैसे भी घर-परिवार, ज़मीन-जयदाद की चिंताएं बनी रह सकती हैं।
वृषभ राशि
पैसे से जुड़े बहुत सारे भटकते हुए विचार हैं आपके मन में। ऐसे विचार भी हैं मन में की क्या आप वो सबकुछ कर पाएंगे जो करना चाह रहे हैं। ऐसा करते हुए आप अपने ही विचारों के खिलाफ सवाल भी खड़े कर रहे हैं।
मिथुन राशि
अपनी ही धुन में किसी को नाराज़ कर लेना ठीक नहीं। खासकर कोई ऐसी चुभती हुई बात कहकर जो किसी का दिल दुखाये। लोगों की ईमानदारी को समझेंगे तभी रिश्तों की एहमियत समझ में आएगी।
कर्क राशि
आपको कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है इसलिए अपने कर्तव्य को निभाने से आप दूर हटते चले जा रहे हैं। इस बात को समझ लें की किसी भी तरह के बड़े सपने को अंजाम देने के लिए समय भी लगता है।
सिंह राशि
पैसे का आलम यह है की आपकी परेशानियाँ नजर आ रही हैं। भावुकता से लिए गए फैसले वैसे भी नुकसान दे सकते हैं।
कन्या राशि
काम या कारोबार से ज्यादा लाभ की उम्मीद है और वो बन नहीं पा रहा है, पर यह भी सच्चाई है की पैसे को आधार बनाकर कामकाज से जुड़े फैसले नहीं लिए जा सकते।
तुला राशि
अपने काम या कारोबार के प्रति बहुत ज्यादा भरोसा बनाये रखने की जरूरत है। आपकी अच्छाई यह है की आप मेहनत कर सकते हैं और कुछ भी अपनी मेहनत के दम पर हासिल कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
तकदीर से आपको बहुत सारी उमीदें रही हैं हो शायद उस रूप से पूरी नहीं हो पायीं, इसी वजह से आपका मन कुछ उचाट सा है।
धनु राशि
रिश्तों से जुड़ा तालमेल बनाये रखना बहुत जरूरी है। अपने मन की घबराहट को भी हटाना पड़ेगा ताकि आपके फैसले ध्यानपूर्वक लिए जा सकें।
मकर राशि
आपकी परेशानियों की वजह आपके आसपास के लोग हो सकते हैं जिनसे आपने बहुत ज्यादा उम्मीदें लगायीं और वो उम्मीदें पूरी नहीं हो रही।
कुंभ राशि
किसी प्यार के रिश्ते को बहुत ध्यान से सँभालने की जरूरत पड़ेगी। आपकी बढती हुई इच्छाएं रिश्तों से जुड़ी हुई परेशानियों का कारण हो सकता है।
मीन राशि
घर-परिवार की खुशियाँ बरक़रार हैं पर आपकी इच्छाएं पूरी नहीं हो पा रहीं। मन में कोई ऐसी छुपी हुई इच्छा भी है जिस ओर आप अपने कदम नहीं बढ़ा पा रहे।
No comments:
Post a Comment