6 जनवरी 2018 को साल का पहला गोचर होने जा रहा है। यह वो समय होगा जब बुध ग्रह वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जाहिर तौर पर इसका सीध प्रभाव धनु के साथ-साथ वृश्चिक राशि के जातकों पर भे देखा जाएगा। लेकिन यह बात भी स्पष्ट है कि अन्य 10 राशियां भी इस गोचर के प्रभाव से बच नहीं पाएंगी। जानते हैं राशि अनुसार ये गोचर आपके ऊपर क्या प्रभाव डालेगा।

मेष राशि

सबसे पहले बात मेष राशि के जातकों की, जिन्हें इस गोचर के दौरान अभिन्न-भिन्न प्रकार की विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर यात्रा करने का विचार है तो उसे टाल दें क्योंकि इसमें कष्ट और असफलता ही हासिल होगी। धार्मिक कार्यों में भी आप रुचि नहीं रख पाएंगे।


वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के बात करें तो उन्हें धन लाभ होने की पूर्ण संभावना है। साथ ही उनके शत्रु भी पराजित होने वाले हैं। मन में प्रसन्नता रहेगी और जो कार्य हाथ में लेंगे उन्हें सफलता के साथ समय पर पूर्ण कर पाएंगे।


मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय जीवनसाथी के साथ विवाद का है। यह भी संभव है कि उनके मित्रों के साथ अनबन हो जाए। समय और धन का नुकसान होते आप स्वयं ब्देख पाएंगे, इससे बचने के लिए अपने विवेक का प्रयोग करें। किसी कारणवश चिंतित रह सकते हैं।


कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय धार्मिक कार्यों में अपनी रुचि बढ़ाने और संलिप्त रखने का है। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है, मानसिक सुख की प्राप्ति होगी जिससे आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है।


सिंह राशि

सिंह राशि के अंतर्गत आने वाले जातकों के लिए यह समय थोड़ा परेशानी वाला बन सकता है। उन्हें मानसिक अवसाद रहने की संभावना है, जिससे वह कष्ट में रहेंगे। जीवनसाथी और संतान के साथ विवाद होने की संभावना है, ऐसी स्थिति ना आने दें। प्रेम संबंधों में असफलता हासिल होगी।


कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को बुध के गोचर के दौरान वहन सुख प्राप्त होने की संभावना है, उन्हें आकस्मिक धन और संपत्ति लाभ हो सकता है। पारिवारिक सुख में भी बढ़ोतरी होगी।



तुला राशि

बुध गोचर के अंतर्गत तुला राशि के जातकों को प्रतिकूल परिणामों से गुजरना पड़ सकता है। इन्हें अपने साहस और पराक्रम में कमी का अहसास हो सकता है और साथ-साथ यह भी संभव है कि अपने परिवार जनों से विवाद हो जाए।


वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए यह गोचर धन लाभ का योग लेकर आ रहा है, अगर आप वाणी से संबंधित कोई कार्य करते हैं तो उसमें आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को अध्ययन के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को यह गोचर थोड़ा परेशान कर सकता है, इसमें धन हानि होने की संभावना है। आपके मुंह से निकले कटु शब्द आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। आपके द्वारा आपके रिश्तेदारों को भी परेशानी हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को इस गिचर के अंतर्गत मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप चिंताओं में रहेंगे। शत्रुओं के कारण धन और सम्मान हानि भी संभव है।


कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ प्रभाव देने वाला होगा। शुभ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप पारिवारिक आयोजनों का भी लुत्फ उठाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और संतान सुख की प्राप्ति भी संभव है।


मीन राशि

मीन राशि के लिए बुध का यह गोचर नए पद और जिम्मेदारियां प्रदान करने वाला है। आपको शत्रुओं पर विजय हासिल होगी और व्यवसाय में भी लाभ हासिल होगा। आपको आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों में भी सफलता हासिल होगी।