मेष राशि
घर-परिवार में सुख है फिर भी चिंताएं बनी हुई हैं। हर छोटी बात को लेकर आप परेशान होते चले जा रहे हैं जिसका असर घर-परिवार की खुशियों पर भी आ रहा है।
वृषभ राशि
कोई प्यार का रिश्ता आपके लिए नयी प्रेरणा जगाये हुए है, इसी वजह से आपकी कोशिशें भी मज़बूत होती चली जा रही हैं। ज़िन्दगी में बहुत कुछ करने का ज़ज्बा है आपके मन में।
मिथुन राशि
आपका रव्व्या कुछ कठिन होता चला जा रहा है। शायद अपनी ही बात कहने के प्रयास में आप लोगों के प्रति आलोचनात्मक हो रहे हैं।
कर्क राशि
कोई प्यार का रिश्ता आपको बहुत अच्छा लग रहा है। इसी वजह से आपकी इच्छाएं भी बढती चली जा रही हैं, पर जरूरी तो नहीं है की ऐसे में अपनों की सहमति और समर्थन मिल ही जाए।
सिंह राशि
आप दूरस्थान की संभावनाओं को जरुर टटोल रहे हैं पर अपनों की जरूरतों को पूरा करने की भी कोशिश कर रहे हैं। यह आपकी अच्छाई है जो आपसे इस तालमेल को बनाये रखने में मदद कर रही है।
कन्या राशि
आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है क्योंकि आप अपनों की ज़रूरतें पूरी कर पा रहे हैं। यही कारण है की कामकाज में भी आपकी प्रेरणा जगी रहे और आप कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित रहें। इसी से आपके लिए लाभ की परिस्थितियां बेहतर हो सकती हैं।
तुला राशि
कामकाज की स्तिथि सुधर रही है इसलिए धनलाभ के रास्ते भी खुलते चले जा रहे हैं। यह और बात है की ऐसे में रोज़मर्रा के खर्चों का बढ़ जाना स्वाभाविक है। थोडा सा योजना बनाकर तो चलना ही पड़ेगा।
वृश्चिक राशि
धनलाभ लगातार बना हुआ है यह और बात है की रोज़मर्रा की चुनोतियाँ भी साथ ही साथ चल रही हैं, फिर भी बहुत सुख है जो ज़िन्दगी की खुशियों को बनाये हुए है।
धनु राशि
अपने स्वाभाव को सख्त बनाते चले जायेंगे तो नुकसान आपका होगा। कामकाज से जुड़े फैसले में भी ऐसे में गलती हो जाने का अंदेशा बना रहता है इसलिए अपने व्यवहार को और धीमा बना लें।
मकर राशि
आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है और पैसे की जरूरतें बढ़ रही हैं। अपनों के लिए भी पैसे की जरूरत पड़ेगी और कामकाज में भी पैसा लगाना पड़ सकता है।
कुंभ राशि
कामकाज से जुडी चुनोतियों को समझें ताकि आप कुछ बेहतर कर सकें। अपने मन में प्रतियोगिता की भावना बनाये रखने से बहुत कुछ हासिल भी किया जा सकेगा। इस तरह की सोच बनानी होगी।
मीन राशि
आपकी काबलियत बढ़ेगी तो हालात खुद-ब-खुद बेहतर होते चले जायेंगे। ऐसे में आपके अपनों का सिर गर्व से और ऊंचा हो जायेगा। रिश्तों से जुडी खुशियाँ इसी वजह से बनी रहेंगी।
No comments:
Post a Comment