TOP TNF News: राशि अनुसार करें यह उपाय, होगी भाग्य में वृद्धि और होगा धनलाभ

राशि अनुसार करें यह उपाय, होगी भाग्य में वृद्धि और होगा धनलाभ







मेष राशि
जनवरी से मार्च 2018 में हर मंगलवार को मंदिर जाएँ और हनुमान जी की स्तुति करें, बाद में अक्टूबर से दिसंबर 2018 में हर बृहस्पितवार को किसी मंदिर या किसी भी पूजा स्थल पे जाएँ और किसी भी देवी देवता की आराधना करें।


वृषभ राशि
अभी से लेके सितम्बर 2018 तक हर बृहस्पितवार को मंदिर जाने का नियम बना लें। बस ये याद रहे की जब भी मंदिर जाएँ तो आप वहां 5-10 मिनट ज़रूर वयतीत करें।

मिथुन राशि
इस अवधि में आपके हैंडलिंग में सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है, उतार-चढ़ाव हो सकता है और ऐसे मुद्दे भी हो सकते हैं जो शायद आराम से न हों।

कर्क राशि
जनवरी से जून 2018 में हर बुधवार को मंदिर जाएँ और दुर्गा माता की पूजा अर्चना कर लें। माता के कई रूप हैं, अगर किसी जगह आपको दुर्गा माता की मूर्ती न मिले, तो माता के किसी भी रूप की पूजा कर लें।

सिंह राशि
सारा साल हर शनिवार को मंदिर जाने का नियम बनाये रखें। खासकर मई से अगस्त 2018 में, इन चार महीनों में, हर शनिवार को मंदिर जा के हनुमान जी की स्तुति कर लें।

कन्या राशि
फरवरी से मई 2018 में और आगे चल के अगस्त-सितम्बर 2018 में सूर्य भगवन की स्तुति करें, चढ़ते सूर्य को जल चढ़ाएं, या रविवार की सुबह किसी ज़रूरतमंद को थोड़ा आटा दान में अवश्य दें, ताकि उसका और उसके परिवार का एक समय का भोजन बन जाये

तुला राशि
मार्च से जून 2018 में और सितम्बर-अक्टूबर 2018 में बुधवार को दुर्गा माता की मूर्ति के आगे माथा टेक लें।

वृश्चिक राशि
अप्रैल से जून 2018 में और सितम्बर से नवम्बर 2018 में हर शुक्रवार को मंदिर जाएँ और लक्ष्मी माता के समक्ष नत-मस्तक हो जाएँ और 5 मिनट मंदिर में ज़रूर बैठें।

धनु राशि
जनवरी से मार्च 2018 में मंगलवार को हनुमान जी की मूर्ति के आगे और अप्रैल से जून 2018 में शुक्रवार को लक्ष्मी माता की मूर्ति के आगे माथा टेकें।


मकर राशि
इस वर्ष हर शनिवार को मंदिर जाने का नियम बना लें और मई से अगस्त 2018 में हर शनिवार को किसी ज़रूरतमंद को कुछ न कुछ दान में अवश्य दें।

कुंभ राशि
इस वर्ष का आसान सा उपाय है आपके लिए की कभी कभी सोमवार तो किसी शिव मंदिर में ज़रूर जाया करें।

मीन राशि
अभी से लेके सितम्बर 2018 तक हर बृहस्पितवार को मंदिर जाने का नियम बना लें। और हो सके तो मार्च से जून 2018 में हर बृहस्पतिवार को व्रत भी कर लें।

No comments:

Post a Comment