16 नवम्बर का राशिफल
मेष राशि
दिनचर्या सामान्य रहेगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नौकरी में स्थानांतरण पदोन्नति के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। निवेश सोच समझकर करें। सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ राशि
परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। वाहन चलाने में सावधानी रखें। घर में सुख सुविधा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता की सलाह काम आएगी। खानपान अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें; भाग्य को दोष देने से अच्छा है कि बस एक बार कर लें 5 रु का ये उपाय, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य
मिथुन राशि
सहयोग व समर्थन से काम पूरे होंगे। कारोबार-नौकरी में अच्छी सफलता मिलने के आसार हैं। युवा वर्ग को नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य सुख उत्तम रहेगा। यात्रा शुभ।
कर्क राशि
स्वयं पर नियंत्रण रखें। पुरानी बीमारी उभर सकती है। अपनी योग्यता व काबिलियत से कार्यों को पूरा करेंगे। समझबूझ कर ही निवेश करें। परिवार के साथ मन प्रसन्ना रहेगा।
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। बच्चों की जरूरतों को पूरा करेंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। खानपान में गड़बड़ी से सेहत पर असर पड़ेगा।
कन्या राशि
आलस्य व सुस्ती का अनुभव करेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक रहेगा। विरोधी पक्ष हावी हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नई योजनाएं फलीभूत होंगी।
तुला राशि
धार्मिक कार्यों में लिप्त रहेंगे। सोच समझ कर निर्णय लें। आत्मविश्वास बना रहेगा। माता पिता की भावनाओं को समझें। आमोद-प्रमोद पर खर्च होगा। वाहन क्रय करने की योजना बनेगी। यात्रा संभलकर करें।
वृश्चिक राशि
सारा ध्यान अपने कार्य पर केंद्रित करेंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा रहेगा। बच्चों की जरूरतें पूरा करेंगे। आपका नम्र व्यवहार आपको सभी में लोकप्रिय बनाएगा। यात्रा टालें।
धनु राशि
मित्रों पर आंख बंद कर विश्वास ना करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। थकावट व चिंता रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी अप्रिय घटना की जानकारी मिलेगी। यात्रा से लाभ।
मकर राशि
आपको मनचाही सफलता मिलेगी। भौतिक साधनों पर खर्च बढ़ेगा। वाहन, भूमि क्रय करने की योजना बनेगी। दाम्पत्य सुख में मधुरता बढ़ेगी। आवेश से दूर रहें। यात्रा के दौरान चोरी का भय है।
कुंभ राशि
भविष्य की चिंता से मन दुखी रहेगा। कार्यों में बाधा आएगी। बच्चों के विद्याध्ययन से संबंधित परेशानी रहेगी। पत्नी का सहयोग मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आर्थिक पक्ष खराब रहेगा।
मीन राशि
वाहन सुख प्राप्त होगा। यात्रा से अर्थ लाभ प्राप्त होगा। नए मित्र व्यापार में सहयोग प्रदान करेंगे। देश व समाज धर्म के प्रति आस्थाएं जोर मार सकती हैं। रुका पैसा मिलेगा। पत्नी से भरपूर सहयोग मिलेगा।

No comments:
Post a Comment