मेष राशि
जितना कामकाज के प्रति अपने मन में भरोसा जगा लेंगे उतनी आपको बड़ी सफलता मिल जाएगी। वो इस वजह से भी क्योंकि घर-परिवार में खुशियाँ बनी रहेंगी तो काम के प्रति ध्यान देना और आसान हो जायेगा।
वृषभ राशि
मन की घबराहट कुछ ऐसी बढ़ रही है की आपको कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा और जो हालात आपकी मदद करते रहे हैं वो भी आपको परेशानी में ही डालते चले जा रहे हैं। मन का भटकाव बहुत है।
मिथुन राशि
पीठ पीछे क्या हो रहा है इस बात को लेकर आप बहुत ज्यादा चिंतित हैं। यही वजह है की आपकी बात में कुछ उलझन सी झलक रही है। फिर भी रिश्तों को संभालने में आपकी अच्छाई बरकरार है।
कर्क राशि
पारिवारिक रिश्तों में अगर ज़रा सी भी कमी रहेगी तो उसका असर कई चीज़ों पर पड़ेगा, यहाँ तक की आपका प्रदर्शन भी कम हो जाने का अंदेशा है। इस वजह से भी लोगों की आकाँक्षाओं को समझें।
सिंह राशि
सेहत को लेकर अगर किसी भी तरह की जानकारी में कमी रहेगी तो परेशानी बढ़ सकती है और उसका असर आपके कामकाज पर या कारोबार पर भी पड़ सकता है, इसलिए हर बात को भलीभांति समझना होगा।
कन्या राशि
रिश्तों से मन बेज़ार होता चला जा रहा है। यही कारण है की कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा। पैसे से जुडी बढती हुई जरूरतें भी इसका एक बड़ा कारण हो सकता है।
तुला राशि
घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखनी है तो ज़िन्दगी का अर्थ समझना होगा, की उनका लक्ष्य क्या है और किस रूप से आपको अपनी ज़िन्दगी को एक दिशा देनी है यह समझना बहुत जरूरी है।
वृश्चिक राशि
अपनी कोशिशों को बहुत ऊंचे स्तर का बनाना पड़ेगा। इसके लिए जितना खुद पर भरोसा करेंगे उतनी आपकी मेहनत उभरकर आएगी।
धनु राशि
किसी का भी दिल दुखाने से तो बचना होगा। रिश्तों में फासले बन जाएँ तो बहुत तकलीफ होती है। इस बात को लेकर भी आपको सतर्क रहना होगा।
मकर राशि
हालात कुछ इस रूप से बन रहे हैं जिन्हें खतरे में डालना ठीक नहीं होगा। इसलिए हर ऐसी बात लोगों आपको परेशान करती चली जा रही है उसके बारे में भी ध्यानपूर्वक सोचना ही पड़ेगा।
कुंभ राशि
बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जिसपर आपका कोई जोर नहीं चल रहा है, इसलिए आपकी परेशानियाँ समझ में आ रही हैं। फिर भी अपनी कोशिशों को बढाये रखने से फायदा हो सकता है।
मीन राशि
आपके दोस्त आपकी हर तरह से मदद करना चाह रहे हैं। यहाँ तक की आपको आपके काम या कारोबार में भी सही रास्ता दिखा रहे हैं। फिर भी जो आसान लग रहा है वो उतना आसान नहीं है।
No comments:
Post a Comment