किसी प्रियजन से मुलाकात होगी
मेष राशि
मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपने व्यवहार में विनम्रता रखें। पति पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। सकारात्मक दृष्टिकोण रहेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। यात्रा टालें।
वृषभ राशि
घर परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात होगी। प्रेमियों के लिए समय अच्छा है। नई योजनाओं पर कार्य करेंगे। सेहत के साथ समझौता न करें।
मिथुन राशि
आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा। कोई पुरानी महिला मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्नता देगी। भाइयों से कुछ कहासुनी हो सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
कर्क राशि
समाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। व्यापार परिवर्तन की योजना को मूर्त रुप देंगे। आय व्यय का संतुलन बनाकर चलें। यात्रा से कष्ट।
सिंह राशि
कोई
अच्छी खबर मिल
सकती है। पिछले कामों के सुखद परिणाम
सामने आएंगे। मन में सकारात्मकता का भाव रहेगा।
परिवार के साथ मौजमस्ती में दिन
बीतेगा। यात्रा से लाभ होगा।
कन्या राशि
दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। धर्मकर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला राशि
थकान व आलस्य का अनुभव करेंगे। सहकर्मी आपको परेशान कर सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। परिवार का कार्यों में सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
वृश्चिक राशि
ईमानदारी से कार्य करने पर भी उचित प्रतिफल नहीं मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार का लोग फायदा उठाएंगे। मेहमानों का अचानक आगमन परेशान कर सकता है। माता का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
घर के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य अचानक खराब हाे सकता है। आय से अधिक धन व्यय होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे। घर में मांगलिक कार्य की रुपरेखा बनेगी।
मकर राशि
वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भूमि भवन के कार्य बनेंगे। पति पत्नी कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी। मेहमानों के आगमन से व्यस्तता बढ़ेगी।
कुंभ राशि
खानपान की लापरवाही से पेटदर्द की समस्या हो सकती है। शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा। धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर होंगे। वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा।
मीन राशि
व्यर्थ की चिंता से घिरे रहेंगे। विद्यार्थी परिश्रम पर ध्यान दें। व्यापार की प्रतिस्पर्धा में आप सबको पीछे छोड़ देंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। वाणी माधुर्य का लाभ लेंगे।

No comments:
Post a Comment