मकर राशि का राशिफल मई 2017
गोचर में सूर्य आपकी चन्द्र राशि से चौथे भाव में भ्रमण कर रहा है। यह एक शुभ गोचर नहीं है और आपको अपने कार्यस्थल और घर पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर गोचर कुण्डली में दूसरे अन्य ग्रह भी शुभ स्थिति में नहीं हैं, तो आप अस्वस्थ हो सकते हैं और आपकी ताकत कम हो सकती है। यह गोचर आपके माता-पिता के लिए शुभ नहीं है और उनमें से किसी एक का स्वास्थ्य आपके लिए चिन्ता का कारण बन सकता है।
बैसाख महीने के दौरान सूर्य इस गोचर कुण्डली में होगा (1 से 15 मई तक)।
चन्द्रमा गोचर में अपनी राशि से छठे भाव में भ्रमण कर रहा है। यह गोचर अति शुभ है। आपका स्वास्थ्य उत्तम होगा और आप अपने सगे-संबंधियों के साथ आनन्दमय जीवन व्यतीत करेंगे। आपके कार्यस्थल पर प्रगति होती रहेगी। यद्यपि, अगर गोचर कुण्डली में अन्य दूसरे ग्रह शुभ स्थिति में नहीं हैं तो आपकी माता का स्वास्थ्य गड़बड़ रह सकता है और आपके पिता की विश्वसनीयता और मान-सम्मान पर आँच आ सकती है।
गोचर में मंगल आपकी चन्द्र राशि से पांचवें भाव में भ्रमण कर रहा है। यह एक शुभ गोचर नहीं है और आपको बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गहरे विवाद में फंस सकते हैं और आपको उनका कोपभाजन बनना पड़ सकता है। आपको किसी दबी हुई अभिलाषा के कारण निराश होना पड़ सकता है। आपके रिश्तेदार आपकी आलोचना कर सकते हैं और आपको अपनी संतानों के कारण मानिसक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
गोचर में बुध आपकी चन्द्र राशि से चौथे भाव में भ्रमण कर रहा है। यह बहुत ही शुभ गोचर है और सारी चीजें फायदेमन्द सिद्ध होगी। यदि आप किसी शिक्षा सम्बन्धी, बौद्धिक, सांस्कृतिक या कलात्मक कार्यों में लगे हैं, तो काफी उन्नति होगी। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं तो आप काफी तेजी से आगे बढ़ेंगे। आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी और आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार होगा। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको मौका मिल सकता है और बढि़या प्रस्ताव भी मिल सकता है।
गोचर में बृहस्पति आपकी चन्द्र राशि से नौवें भाव में भ्रमण कर रहा है। यह गोचर अत्यन्त शुभ है। बृहस्पति आपको ढ़ेर सारी खुशियां प्रदान करेगा। आप कई मामलों में भाग्यशाली साबित होंगे। आपकी हार्दिक अभिलाषायें पूर्ण होंगी। आप विदेश में स्थित किसी व्यक्ति या किसी महान व्यक्ति से सहयोग एवं लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप कोई नयी नौकरी पा सकते हैं या आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। आप अपने सारे प्रयत्नों में सफलता प्राप्त करेंगे, आपकी आमदनी बढ़ेगी तथा आपका घरेलू जीवन सुखमय होगा। आप किसी शैक्षणिक, सांस्कृतिक या धार्मिक कार्यों के सिलसिले में दूरस्थ स्थानों की यात्रा कर सकते हैं।
गोचर में शुक्र आपकी चन्द्र राशि से तीसरे भाव में भ्रमण कर रहा है। यह गोचर अत्यन्त शुभ है। आप अपने भाई-बन्धु के मामले में भाग्यशाली होंगे। आपके मित्र, सहयोगी और पड़ोसी आदि से आपको काफी मदद मिल सकती है। आप बहुत उत्साहित होंगे और किसी रचनात्मक कार्य को सफलतापूर्वक समाप्त करेंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपमें गुण-दोष परखने की अद्भुत क्षमता होगी और अनौपचारिक अध्ययन से रूचिकर विषयों का विशेष ज्ञान होगा।
आपकी राशि में शनि का साढ़े-साती आरम्भ हो रहा है और यह अपने पहले चरण में है। शनि आपकी चन्द्र राशि से बारहवें भाव में भ्रमण कर रहा है। यह एक अशुभ गोचर है और आपको कई कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका तबादला किसी निकट के स्थान पर हो सकता है और आप किसी उबाऊ नौकरी में लगे हो सकते हैं। आपके कुछ पुराने मित्र अविश्वासी हो सकते हैं और आपसे लिया गया धन या किसी सामान का पैसा नहीं लौटा सकते हैं। आपकी जीवनसाथी किसी रोग से ग्रसित हो सकती हैं और आपकी संतानों का स्वास्थ्य आपके लिए चिन्ता का विषय हो सकता है।
गोचर में राहु आपकी चन्द्र राशि से आठवें भाव में भ्रमण कर रहा है। यह शुभ गोचर नहीं है और आपको सुझाव दिया जाता है कि जब तक यह बुरा समय बीत न जाय, तब तक अपने उपर काबू रखें। आने वाला समय काफी मुश्किलों वाला हो सकता है और आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जो कि आंतरिक रूप से गंभीर हो सकता है और इसका इलाज मुश्किल हो सकता है। आपके कार्यस्थल पर परिस्थितियां हतोत्साहित करने वाली हो सकती हैं और आपकी आमदनी कम हो सकती है। आपको सरकारी कर्मचारियों के साथ होने वाले विवाद से बचना चाहिए।
गोचर में केतु आपकी चन्द्र राशि से दूसरे भाव में भ्रमण कर रहा है। यह एक अशुभ गोचर है। इसका फल शनि के आपकी चन्द्र राशि से बारहवें भाव में होने वाले गोचर की तरह है। पैसों की कमी के कारण आपको कठिनाई हो सकती है या अयोग्य विश्वास के कारण हानि उठानी पड़ सकती है। आपको काफी सावधान रहना चाहिए और कर संबंधी मामलों में साफ होना चाहिए, अन्यथा आप परेशानियों में फंस सकते हैं। आपके परिवार के कुछ लोगों का लगभग हर महत्वपूर्ण मामलों में आपसे मतभेद हो सकता है और उन्हें शान्त करने के लिए आपको अपना निर्णय बदलना पड़ सकता है।

No comments:
Post a Comment