अक्षय तृतीया पर खरीदें 5 रुपए का मसाला, जानें आर्थिकस्थिति
अक्षय तृतीया को सर्वसिद्घ मुहूर्त माना गया है। जिस तरह दीपावली के दिन लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है उसी तरह अक्षय तृतीया को भी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उपाय किए जा सकते हैं शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इससे साल भर आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है
आप चाहें तो अक्षय तृतीया के दिन एक टोटका करके यह जान सकते हैं कि आने वाले साल में आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। इसके लिए आपको सिर्फ पांच रुपए खर्च करने होंगे।
आज के दिन पांच रुपए का साबुत धनिया खरीदें। इसे संभालकर पूजा घर में रख दें।
रात को लक्ष्मी माता के सामने साबुत धनिया रखकर पूजा करें। अगले दिन प्रातः साबुत धनिया को गमले में या बाग में बिखेर दें। माना जाता है कि साबुत धनिया से हरा भरा स्वस्थ पौधा निकल आता है तो आर्थिक स्थिति उत्तम होती है।
धनिया का पौधा हरा भरा लेकिन पतला है तो सामान्य आय का संकेत होता है। पीला और बीमार पौधा निकलता है या पौधा नहीं निकलता है तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
देश के कुछ भागों में यह टोटका काफी प्रचलित है।

No comments:
Post a Comment