TOP TNF News: जरा हटके है यहां की रामलीला, हनुमान के साथ लक्ष्मण भी करते हैं लंका दहन

जरा हटके है यहां की रामलीला, हनुमान के साथ लक्ष्मण भी करते हैं लंका दहन

जरा हटके है यहां की रामलीला, हनुमान के साथ लक्ष्मण भी करते हैं लंका दहन


साल भर बच्चों से लेकर बढ़ों तक, सभी को रामलीला देखने का इंतज़ार रहता है. हर साल हमें हुनमान का लंका जलाना और फिर भगवान राम द्वारा रावण का वध देखना अच्छा लगता है, पर इस बार उत्तरप्रदेश के लखनऊ में एक अनोखी रामलीला का आयोजन हुआ. अनोखी रामलीला इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि रामलीला में लंका दहन सिर्फ़ पवन पुत्र हनुमान ने नहीं किया, बल्कि उनके इस कार्य में प्रभु राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने भी उनका साथ दिया.



ये ख़बर सुनकर थोड़ा सा हैरान तो हुए होंगे आप! रामलीला में अभिनय करने वाले आर्टिस्ट भी इंडोनेशिया से आए थे. दरअसल, इंडोनेशिया की चर्चित 'हनुमान दूत' मंडली दुनिया भर रामालीला परफ़ॉर्म करती है. अनोख़ी रामलीला के बारे में बात करते हुए मंडली के मेंबर मोहम्मद जकशन कहते हैं, 'रामलीला में हमारे कलाकारों ने जो ड्रेस पहनी हुई है, वो इंडिया की ड्रेस से काफ़ी अलग है. इनमें से कुछ आर्टिस्ट तो ऐसे हैं, जो 50 साल से भी ऊपर है, साथ ये सब रामलीला अभी से नहीं, बल्कि बचपन से कर रहे हैं.'
रामायण पर बात करते हुए जकशन ने बताया, हमारे यहां रामायण को काकविन यानि महाकाव्य के नाम से जाना जाता है. काकविन में बताया गया है कि सीता हरण के वक़्त रावण से हुए युद्ध में जटायू के साथ-साथ लक्ष्मण भी लड़े थे और लड़ते-लड़ते वो मूर्छित हो गए थे. दूसरी सबसे बड़ी बात ये है कि लंका दहन में हनुमान के साथ लक्ष्मण भी शामिल थे. इतना ही नहीं राम से ज़्यादा युद्ध रावण से हनुमान ने किया था, पर क्योंकि रावण की मृत्यु राम के हाथों होनी थी, इसीलिए अंतिम युद्द उन्हीं से हुआ.

बीते शुक्रवार को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में मंडली रामलीला परफ़ॉर्म की, 55 मिनट तक चली इस रामलीला ने हॉल में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया. वहीं परी डांस तो आकर्षण का केंद्र रहा.
इंडोनेशियाई आर्टिस्ट्स ने बताया, 'ये हमारा अब तक का बेस्ट परफ़ॉर्म था, हमने इंडिया के दूसरे शहरों में भी परफ़ॉर्म किया है, लेकिन अयोध्या जैसी ऑडिएंस कहीं नहीं मिली.'

Sources by-Tnf  News

  

No comments:

Post a Comment