सोमवार 27 नवम्बर 2017 राशिफल: आज आपका दिन शुभ रहेगा
मेष राशि
अपने मित्रों से या अपने बड़े भाई-बहनों से आपका तकरार बना रह सकता है पर आपको किसी भी तरह की बहस में पड़ने से बचना होगा तभी जाकर सुख बना रहेगा।
वृष राशि
काम को बढ़ावा देना है तो अपनी मेहनत को प्रदर्शित करना होगा। अगर आप असंतुष्ट रहेंगे तो वो असंतोष लोगों को भी कहीं न कहीं नजर जरुर आ जायेगा।
DOWNLOAD Rashifal 2018 - Android Apps on Google Play
मिथुन राशि
घर-परिवार में अपनों का ख्याल तो रखना ही पड़ेगा और आपको धीरे-धीरे इस बात का आभास होगा की बहुत कुछ सुख के रूप से बनता चला जा रहा है।
कर्क राशि
आज का आपका दिन आपके लिए आनंददायी होगा कोशिश करने से ही मन की दुविधाएं दूर होंगी। हर परिस्थिति में अच्छाई ढूँढने की भी कोशिश कर लें, तभी जाकर आप कुछ कर पाएंगे
सिंह राशि
आज आपका दिन शुभ रहेगा। धन की स्तिथि अच्छी है और बचत में इजाफा हो रहा है। इसी तरह का सुख रिश्तों में भी बना रहे तो क्या बात है
कन्या राशि
आपकी कोशिशों के बावजूद आपको दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं पर अपनों का समर्थन मिला रहे तो बहुत कुछ संभाला भी जा सकता है।
तुला राशि
खर्चों को बढाता हुआ समय है। नुकसान से जुड़े हालात भी बन सकते हैं।यह और बात है की पैसे की स्तिथि आपके लिए मददगार ही बनी हुई है।
वृश्चिक राशि
आप अपनी मेहनत को सही दिशा दे पा रहे हैं ताकि ज़िन्दगी में आपके लिए लाभ बना रहे।अपनी सोच को इस रूप से केन्द्रित बनाये रखने से लाभ जरुर होगा।
यह भी पढ़ें; अगली बार जब भी किसी किन्नर को कुछ दान दें, ध्यान रखेंकि ये चीजें इनमें ना हों
धनु राशि
कामकाज के प्रति आपका रुझान अच्छा है पर स्थिरता बनाये रखनी होगी। अपने प्रदर्शन से आप अपनी इस समय की स्तिथि को और बेहतर कर सकते हैं, उसके लिए किसी परिवर्तन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मकर राशि
हालात कई तरह से मददगार हैं पर तकदीर को आजमाने का समय नहीं है। इस वजह से अपने पैसे को और अपनी बचत को सम्भाले रखना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें; भाग्य को दोष देने से अच्छा है कि बस एक बार कर लें 5 रु का ये उपाय, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य
कुंभ राशि
कामकाज से जुडी बहुत सारी चुनोतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको यह भी लगेगा की आपकी मेहनत अपना पूरा काम नहीं कर रही फिर भी लोगों की मदद मिलती चली जाएगी।
मीन राशि
मन की परेशानियों का एक कारण यह भी है की आपको अपनों के लिए बहुत कुछ करना है। घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने के लिए अपनों से जुड़ना तो पड़ेगा ही। दिलों के फासले बढ़ जायेंगे तो तकलीफ होगी।
मेरा मन पसन्द भजन
No comments:
Post a Comment