TOP TNF News: Weekly Rashiphal 27 November Se 3 December

Weekly Rashiphal 27 November Se 3 December

27 नवंबर से 3 दिसंबर 2017 साप्ताहिक राशिफल




मेष राशि

यह सप्ताह मिलाजुलाकर अच्छा गुजरेगा, लेकिन प्रोफेशन के मोर्चे पर नई पहल करने से आप लाभ में रह सकते हैं। करियर को संवारने के मौके मिल सकते हैं या फिर नौकरी-पेशा वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। कारोबारियों के लिए भी यह सप्ताह उत्तम है। सप्ताह के मध्य तक कोई शुभ सूचना किसी भी संदर्भ में मिल सकती है।

वृषभ राशि

यह सप्ताह साधारण होकर भी कुछ मोर्चे पर अच्छे परिणामों वाला साबित हो सकता है। किस्मत का साथ तब तक बना रहेगा जब तक आप ईमानदारी से परिश्रम करने पाएंगे। प्रोफेशन मे बदलाव के संकेत हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती के लिए महत्वपूर्ण होगा। आमदनी में वृद्धि होगी और पूंजी निवेश की योजना बनाएंगे।

यह भी पढ़ें; भाग्य को दोष देने से अच्छा है कि बस एक बार कर लें 5 रु का ये उपाय, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य

मिथुन राशि

आर्थिक स्थिति और प्रोफेशन में सुधार के संकेत इस सप्ताह की शुरुआत में ही दिख जाएंगे। करियर को नए सिरे से आगे ले जाने के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि धनागमन सप्ताह के मध्य में हो सकता है। यदि आप चाहते हैं कि रुका हुआ पैसा मिल जाए तब थोड़ी भागदौड़ करनी होगी।

कर्क राशि

आपकी राशि के ग्रहों की दशा आपके प्रोफेशन और आर्थिक क्षेत्र के लिए अनुकूल है, लेकिन इनका लाभ सप्ताहांत तक ही मिल पाएगा। दोनों एक-दूसरे से प्रभावित होंगे। कामकाज का दबाव रहेगा, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से कार्य को समय पर पूरा कर पाना संभव होगा।


सिंह राशि

आपकी कुछ मनोकामनाएं इस सप्ताह पूरी हो सकती हैं, तो इसका साइड इफेक्ट पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। अच्छे सप्ताह की कामना है तो उसके लिए अपने पेशे पर नजर रखनी होगी और प्राथमिकता के आधार पर कार्यों का संतुलन बनाना होगा।

कन्या राशि

मिलाजुला असर देने वाला सप्ताह है। दिनचर्या में कोई खास बदलाव नहीं आने वाला है। सभी मोर्चे पर सामान्य स्थिति बनी रहेगी। कामकाज के तौर-तरीके में बदलाव करने की छटपटाहट होगी, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाएगा। सप्ताहांत तक कुछ बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें; अगली बार जब भी किसी किन्नर को कुछ दान देंध्यान रखेंकि ये चीजें इनमें ना हों

तुला राशि

इस सप्ताह आपकी तंदुरुस्ती सेहत में उतार-चढ़ाव की वजह से प्रभावित हो सकती है। कामकाज के बोझ से आपकी दिनचर्या को ग्रहण लग सकता है। आप थकान, सुस्ती या मानसिक तनाव की वजह से असहज महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

मीठे-कड़वे अनुभावों के साथ इस सप्ताह मिलेजुले परिणामों पर ही संतोष करना होगा। एक ओर अगर आप सेहतमंद बने रहेंगे, तो दूसरी ओर दांपत्य जीवन में या पारिवारिक मोर्चे पर तनाव की पीड़ा को भी महसूस करेंगे। जीवनसाथी को भरोसे में लेना होगा। परिवार के सदस्यों के जिम्मेदारी बढ़ सकती है।


धनु राशि

अच्छा सप्ताह गुजरेगा। भाग्योदय हो चुका है। आपकी सभी मनोकामनाएं भले ही पूरी नहीं होने पाए, लेकिन प्रोफेशन में तरक्की के योग हैं। घर-परिवार में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। प्रॉपर्टी के सिलसिले में बात बनती नजर आएगी। आवश्यक दस्तावेज पूरे हो सकते हैं।

मकर राशि

इस सप्ताह आपको जीवनशैली में बदलाव और रहन-सहन के कई मोर्चे पर सावधान रहना होगा। हालांकि सेहत संबंधी कोई शिकायत नहीं आने वाली है और न ही पैसे की वजह से कोई काम रुकने वाला है, लेकिन प्रॉपर्टी के सिलसिले में उठाए गए किसी कदम से आपको भविष्य में भारी नुकसान की आशंका है।


DOWNLOAD Rashifal 2018 - Android Apps on Google Play


कुंभ राशि

इस सप्ताह स्वास्थ्य काफी अच्छा और आनंद की अनुभूति लिए रहेगा। यह आपको खुशियों से भर देगा, यदि आपने अपनी दिनचर्या में से नकारात्मक बातों को निकाल दिया। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने वाली है, जिससे आपको कर्ज से मुक्ति भी मिल सकती है।

मीन राशि

इस सप्ताह आर्थिक तरक्की के लिए कारोबारी या नौकरी में कामकाज पर ध्यान रखना होगा। वैसे आपको मनोवांछित लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ी रहेंगी। संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। संबंधों में मिठास बनी रहे इसके लिए शिकायती लहजे से बचना होगा।


मेरा मन पसन्द भजन


No comments:

Post a Comment