रोजगार संबंधी समस्या हल होगी
मेष
मेहमानों की आवभगत में व्यस्त रहेंगे। रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी आएगी। पिता से किसी बात पर विवाद हो सकता है। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।
वृष
मन अशांत रहेगा। नए वाहन, मकान क्रय कर सकते हैं। पुराना रोग तकलीफ दे सकता है। कार्यों में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। यात्रा से लाभ होगा। व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं।
मिथुन
किसी अप्रिय घटना का सामना करना पड़ेगा। पुराने मित्र या व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। यात्रा कष्टदायक रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।
कर्क
रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। आपकी हर तरफ प्रशंसा होगी। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। आध्यात्मक व धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी।
सिंह
अधीनस्थ अधिकारी आपसे प्रसन्ना रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। धार्मिक व सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं। पत्नी की भावनाओं को समझेंगे। धन की आवक बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या
किसी वाद-विवाद में कोर्ट तक जाने की नौबत आ सकती है। बुद्धि व वाणी का लाभ लें। माता से सहयोग प्राप्त होगा। कोई पुराना प्रेम संबंध पुन: जीवित हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक प्रवास होगा।
तुला
आर्थिक क्षेत्र में संतुलन बना रहेगा। परिवार के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। भाई-बहनों के मध्य प्रेम बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय प्रगति करेंगे। पत्नी की सेहत से परेशान हो सकते हैं। यात्रा टालें।
वृश्चिक
प्रतिष्ठावर्धक समय है। परिवार को खुश रखेंगे। आपके सामने धन प्राप्ति के प्रस्ताव आएंगे जो लाभकारी होंगे। भौतिक सुख-साधनों पर व्यय होगा।
धनु
भौतिक सुख साधनों को आसानी से जुटा लेंगे। हर कार्य में जीत हासिल करेंगे। पुराना रुपया वसूल होगा। निवेश लाभकारी होगा। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों से मन को शांति मिलेगी।
मकर
मित्रों से अनबन हो सकती है। परिवार में आंतरिक कलह हो सकती है। प्रेम संबंधों के उजागर होने का भय है। व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। पति-पत्नी के मध्य प्रेम बढ़ेगा।
कुम्भ
कार्य समय पर पूर्ण होंगे। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। मानसिक शांति अनुभव करेंगे। व्यापार में यात्रा से लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा होगी। सेहत सामान्य।
मीन
वाहन सावधानपूर्वक चलाएं। लेन-देन संबंधी कार्य होंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से सम्मान प्राप्त होगा। पैतृक धन की प्राप्ति होगी। प्रवास लाभ दायक।

No comments:
Post a Comment