मेष वार्षिक राशिफल 2018
सारांश राशिफल 2018
राशिफल 2018 के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए यह साल प्रगतिशील रहेगा। आपकी सभी योजनाएं इस साल पूरी हो जाएंगी और अच्छे प्रयासों की बदौलत आपको कुछ सुनहरे अवसर मिलेंगे। यदि वैवाहिक जीवन की बात करें तो यह साल विवाहित जातकों के लिए भी सुखद रहने वाला है। इस वर्ष आप अपने जीवनसाथी के साथ कई सुखद क्षण व्यतीत करेंगे। वहीं माता-पिता की सेहत को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता होगी, विशेषकर माता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना पड़ेगा। शांति भंग होने और भावनात्मक पीड़ा होने से मॉं का स्वास्थ्य प्रभावित होगा और वे तनाव महसूस करेंगी।
यह भी पढ़ें: आपके मुंह में दांतों की संख्या बताती है कैसा होगा आपका भविष्य
मेष राशि के कुछ जातकों का झुकाव धार्मिक और रहस्यमयी शक्तियों की ओर होगा, जबकि कुछ लोग दर्शन शास्त्र में रुचि दिखाएंगे। सितारों की चाल कहती है कि, इस वर्ष आप अपना घर बदल सकते हैं या मकान के पुनर्निमाण के बारे में योजना बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र में भी उन्नति के योग बन रहे हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो इस साल आपको कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस अवधि में आपको अत्यधिक यात्राएं करनी पड़ सकती है। इनमें कुछ यात्राएं काम के सिलसिले में हो सकती हैं और कुछ धार्मिक यात्रा के भी योग हैं। राशिफल 2018 के अनुसार इस साल आपको आय के कुछ नए साधन मिल सकते हैं। कुल मिलाकर इस वर्ष सामाजिक और व्यावसायिक दोनों क्षेत्र में आपकी उन्नति होगी।

उपाय: भगवान शिव की आराधना करने से जीवन में मंगल होगा और बेहतर फल की प्राप्ति होगी।
Download Rashifal 2018 Android Application
No comments:
Post a Comment