TOP TNF News: राशिफल शुक्रवार 10 नवम्बर 2017

राशिफल शुक्रवार 10 नवम्बर 2017

राशिफल शुक्रवार 10 नवम्बर 2017


मेष राशि

आज अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। पैसों की समस्या दोस्तों की मदद से खत्म हो जाएगी। किसी खास काम के लिए आपको दोस्तों की जरूरत पड़ेगी। मामा पक्ष से मदद मिल सकती है। ज़िंदगी में एक नया मोड़ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा।

वृषभ राशि

 आज  आपके अच्छे व्यवहार से आपके निजी संबंधों में भी काफी हद तक सुधार हो जाएगा। मन की चिंता के बारे में किसी भरोसेमंद इंसान से बात होगी। अच्छी खबर से खुशी मिलेगी। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है।

मिथुन राशि

आज आपके जरूरी कामकाज पूरे हो जाएंगे। शादी के भी ऑफर मिल सकते हैं। सोचे हुए कुछ काम पूरे हो सकते हैं।  राशिफल के अनुसार व्हीकल  खरीदने का मूड बना सकते हैं।  रिश्ते ऊपर स्वर्ग में बनते हैं और आपका जीवनसाथी आज यह साबित कर सकता है।

कर्क राशि

आज अपनी सोच और विचार में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। कुल मिलाकर आपके लिए दिन अच्छा है। आपको धन लाभ और फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन अपने निवेश पर ध्यान दें।

सिंह राशि

आज अपने घर-परिवार की परेशानियों पर ध्यान देना होगा। परिवार के लोग मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं। मुहब्बत का सफ़र प्यारा, मगर छोटा होगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।

कन्या राशि

आज किसी खास काम के लिए कुछ लोग आपसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी भूमिका प्रबंधन से जुड़ी हुई है, तो आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। पुरानी बातें और यादों में आप समय बीता सकते हैं।

तुला राशि

आज अपने मन की बातें आप बहुत अच्छे से जाहिर कर सकते हैं। आज आपके लिए  दिन भी ठीक है। इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। संतान से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।  रोमांस के लिए अच्छा दिन है।

वृश्चिक राशि

आज घर-परिवार और जीवनसाथी से संबंध पहले से अच्छे हो जाएंगे। रोजमर्रा के काम समय पर हो सकते हैं। तनाव पूर्ण मौके पर संतुलन रखने में आप सफल हो जाएंगे । सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें।

धनु राशि

आज आप बहुत से काम अपेक्षाकृत कम समय में पूरे कर सकते हैं। पैसों की स्थिति भी मजबूत रहेगी। निवेश और खरीददारी के अवसर आज आपको मिल सकते हैं। संबंधों में भी सुधार होता रहेगा। आराम करने का मौका मिल सकता है। 

मकर राशि

आज आपका मन लोगों से मिलने में ज्यादा लगेगा। कुछ नए दोस्त आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। अचानक आयी ज़िम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। 

कुंभ राशि

आज कहीं छोटी-मोटी यात्रा का भी योग बन रहा है। कोई बड़ा काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। पूरी योजना की जिम्मेदारी किसी और व्यक्ति पर हो सकती है। धैर्य रखेंगे तो सफल हो जाएंगे। 

मीन राशि

आज अपने मकान और जमीन संबंधी काम पूरे होंगे। कोर्ट संबंधित मामलों में सफलता मिल सकती है। लक्ष्य को ध्यान में रखें। सफलता मिलने की पूरी संभावना रहेगी। आपको समय पर साथ वालों की मदद मिलती जाएगी। 

No comments:

Post a Comment