TOP TNF News: 22 नवम्बर 2017 बुधवार का नवीन राशिफल

22 नवम्बर 2017 बुधवार का नवीन राशिफल

22 नवम्बर 2017 बुधवार का नवीन राशिफल 



मेष राशि

अपने कामकाज के प्रति किसी भी तरह के अविश्वास की भावना बिलकुल न रखें। ज़िन्दगी की चुनोतियों से मूंह मोड़ लेना ठीक नहीं होगा।

वृषभ राशि

चाहे कामकाज हो या घर-परिवार की परिस्थितियां, हर चीज़ को तकदीर के भरोसे छोड़ते चले जाना ठीक नहीं होगा। ऐसे में अपने विचारों को बहुत ज्यादा प्रबल बनाने की गलती बिलकुल न करें।
        

यह भी पढ़ें; भाग्य को दोष देने से अच्छा है कि बस एक बार कर लें 5 रु का ये उपाय, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य

मिथुन राशि

लोगों की आलोचना को समझने में कोई गलती न करें। उससे से भी कोई सबक लेने की कोशिश कर लें। ऐसा करते हुए अपनी जानकारी और अपने प्रदर्शन में किसी भी तरह की कमी न आने दें।

कर्क राशि

घर-परिवार की चुनोतियों से आप कहीं घबरा ना जाएँ। उपरी सतह पर जो सुख का माहोल बना हुआ है उसके पीछे भी बहुत कुछ चल रहा है, इसीलिए किसी भी तरह के मतभेद में बिलकुल न पड़ें।


सिंह राशि

अगर अपने प्रदर्शन को बनाये रखना है तो लोगों की बात का बुरा न मानें। ऐसा न सोचते चले जाएँ की लोग आपके खिलाफ हैं। अपने फोकस को बनाये रखें।

कन्या राशि

पारिवारिक तालमेल बनाये रखने में किसी भी तरह की कमी न आने दें। अपनी बात बहुत सहजता से कहें ताकि उसे गलत न समझ लिया जाए।

तुला राशि

लोगों के विचारों को शक की नजर से न देखें। कहीं ऐसा न हो की उसका असर आपकी अपनी मेहनत पर पड़ जाए।

वृश्चिक राशि

ऐसा न सोचते चले जाएँ की आपकी बात ही सही है। अपनी बात कहें जरुर पर लोगों की बात सुन लें और जो भी करें उसमे अपने खर्चों को बेकाबू न होने दें।

धनु राशि

ज़िन्दगी में कुछ अच्छा करना है तो मेहनत के रास्ते से हटे नहीं और अपनी बात इस रूप से न कहें की लोग उसमे कोई गलती निकालें।

मकर राशि

अपने मन में किसी भी तरह की घबराहट न आने दें और ऐसा करते हुए आप किसी को नाराज़ भी न करते चले जाएँ। ज़ल्दबाज़ी में कोई ऐसी बात न कहें जो आपको नुकसान कर जाए।

जिनकी कलाई पर हों ऐसी रेखाएं, इनके भाग्य का कोई नहीं कर सकता मुकाबला

कुम्भ राशि

ज़ल्दबाज़ी में बिना सोचे समझे कोई खर्चा न करें। ऐसा न हो की बाद में आपको अपने ही फैसलों को गलत ठहराना पड़े।   

मीन राशि

अपने कामकाज की स्तिथि में कोई बड़ा फेरबदल न करें। ऐसा करके आप अपने लिए परेशानियाँ भी न बढ़ाएं। बातचीत करने से कई तरह के मसले हल किये जा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment