TOP TNF News: जिनकी कलाई पर हों ऐसी रेखाएं, इनके भाग्य का कोई नहीं कर सकता मुकाबला

जिनकी कलाई पर हों ऐसी रेखाएं, इनके भाग्य का कोई नहीं कर सकता मुकाबला

इनके भाग्य का कोई नहीं कर सकता मुकाबला जिनकी

 कलाई पर हों ऐसी रेखाएं



कलाई के पास हथेली के ठीक खत्म होते ही जो गोलाकार रेखाएं होती हैं, हस्तरेखा शास्त्र विज्ञान में वे मणिबंध रेखाएं कही जाती हैं। इन रेखाओं का आकार-प्रकार और इनकी संख्या व्यक्ति के भाग्य और उम्र की सटीक जानकारी देते हैं। इसके बारे में पहले ही हम आपको कई जानकारियां दे चुके हैं, यहां कलाई पर चार मणिबंध रेखाओं के होने के अर्थों के बारे में बता रहे हैं..


इससे पहले आपका यह जानना जरूरी है कि मणिबंध की हर रेखा व्यक्ति की 25 साल की उम्र बताती है। इसलिए कलाई पर जितनी मणिबंध रेखाएं हों, 25 से उन रेखाओं की संख्या को गुणा करें, उतनी ही उसकी आयु होगी। तात्पर्य यह कि अगर किसी की कलाई पर 3 मणिबंध रेखाएं हैं इसका अर्थ है वह 75 साल जिएगा।
मणिबंध रेखाओं का कटा-फटा होना व्यक्ति के जीवन में समस्याओं की ओर इशारा करता है, वहीं जंजीरनुमा मणिबंध रेखाएं दु:खी जीवन की भविष्यवाणी करती हैं। जिन लोगों की कलाई पर गोलाकार घेरा बनाते हुए चार मणिबंध रेखाएं होती हैं, वे बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं।



ऐसे लोग ना सिर्फ 100 साल का जीवन जीते हैं, बल्कि उन्हें अपनी लाइफ में हर खुशी मिलती है। जीवन में उन्हें सफलता भी बहुत जल्दी मिलती है और वे उस सफलता को भरपूर एंजॉय भी करते हैं। लेकिन....
इसमें यह हमेशा ध्यान देना चाहिए कि मणिबंध की इन सभी चार रेखाओं में एक भी कटी-फटी या जंजीरनुमा ना हो, साथ ही इसपर क्रॉस आदि जैसे अशुभ निशान भी नहीं होने चाहिए। जिस किसी के भी कलाई पर ऐसी 4 मणिबंध रेखाएं हों, समझें वह अति उच्च भाग्य का स्वामी है और उसकी किस्मत का मुकाबला कोई नहीं कर सकता।



हालांकि ऐसे लोग मेहनती भी होते हैं, लेकिन अच्छी किस्मत उनकी मेहनत का दोगुना लाभ उन्हें देती है। जिस भी क्षेत्र में वे जाते हैं, वहां अपनी अलग पहचान बनाते हैं और उन्नति पाते हैं।

No comments:

Post a Comment