TOP TNF News: साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 नवंबर 2017

साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 नवंबर 2017

साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 नवंबर 2017 



मेष राशि
इस सप्ताह आपको सामान्य दिनचर्या में सक्रिय बने रहने के साथ-साथ असुविधाओं के दौर से भी गुजरना पड़ सकता है, जो अचानक आपके प्रोफेशन की राह का रोड़ बन सकता है। करियर के प्रति चिंता बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आने वाला है।
वृषभ राशि
आमदनी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यय बढ़ सकता है। हालांकि सप्ताहांत तक देनदारी से मुक्ति मिलेगी। अतिथियों के आगमन से पारिवारिक खुशियां बढ़ेंगी। किसी शुभ आयोजन की संभावना है। प्रेम-संबंध में मधुरता आएगी। दांपत्य में सुखद माहौल कायम रहेगा, लेकिन प्रेमियों के बीच मनमुटाव सकता है। प्रॉपर्टी के लिए अनुकूल समय है।
मिथुन राशि
प्रोफेशन में तरक्की या नए अनुबंध से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के अंत तक आकस्मिक धनलाभ भी होने वाला है। बचत की ओर उठाए गए कदम से परिवार को आप आर्थिक सुरक्षा दे पाएंगे। जरूरी हो तभी यात्रा करना सही निर्णय होगा। दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद उभर सकता है। संदेह की पीड़ा झेलनी पड़ सकती है।
कर्क राशि
सप्ताह के मध्य तक अतिरिक्त आमदनी से इनकार नहीं किया जा सकता है। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। संबंधों में अपनापन का अहसास होगा। दांपत्य में रोमांस की ताजी खुशबू फैलेगी। प्रेमियों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जो उनके करियर और जीवन को नई दिच्चा देगी। यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह माननी चाहिए।
सिंह राशि
इस सप्ताह अच्छा स्वास्थ्य आपके मन-मस्तिष्क को काफी स्वस्थ रखेगा। मन में ताजगी बनी रहेगी, लेकिन सप्ताह के मध्य तक आर्थिक मामले को लेकर परिवार में किसी पुराने विवाद के पैदा होने की आशंका है। इससे कुछ रिश्तों में बिगाड़ सकता है।
कन्या राशि
यह सप्ताह बहुत ही अच्छा व्यतीत हो सकता है और आपकी हर मोर्चे पर सक्रियता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य भले ही उतार-चढ़ाव वाला रहे, लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार के अच्छे नतीजे सप्ताह के मध्य तक मिल सकते हैं। धनागमन के योग बने हुए हैं। आकस्मिक पैसा मिल सकता है। पूंजीनिवेश के साथ-साथ यात्रा पर जाने की योजना बनेगी।
तुला राशि
इस सप्ताह आपको अपने भाग्य के साथ-साथ अपने कर्म पर गर्व होगा। आप खुशहाल जिंदगी की तलाश में भटकते रहे, लेकिन उसकी एक झलक इस सप्ताह के मध्य तक दिख जाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार और स्थिरता आएगी, तो प्रोफेशन में बदलाव आने से कार्यक्षेत्र में नयापन सकता है। जीविकोपार्जन के लिए किए गए उपायों का लाभ लेने का समय गया है।
वृश्चिक राशि
मिलेजुले असर वाले इस सप्ताह में गतिशीलता सकती है, बशर्ते आप थोड़ी सुस्ती का त्याग कर दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन थकान की वजह से आप अस्वस्थ महसूस करेंगे। यह आपका मानसिक भ्रम हो सकता है। व्यावसायिक मामले में नए अनुबंध के लिए प्रयास जारी रखना चाहिए।
धनु राशि
बहुत ही अच्छा सप्ताह है। मौज-मस्ती भरे माहौल में जीवन-यापन करने के लिए तैयार रहें। घरेलू चिंताओं और प्रोफेशन की भागदौड़ भरी व्यस्त जिंदगी से दूर मनबहलाव की योजना बनाएंगे। हालांकि आपकी यह इच्छा पूरी हो पाएगी या नहीं, इसका पता सप्ताह के मध्य तक लग सकता है। आपके करियर या कारोबार में कुछ बदलाव हो सकता है।
मकर राशि
इस सप्ताह आपको आर्थिक परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। ऐसा आपका पैसा अटकने से होने की आशंका है। साथ ही नहीं चाहते हुए भी कुछ अनावश्यक खर्च करना जरूरी होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव के बावजूद मानसिक और शारीरिक तंदुरुस्ती बरकरार रहेगी।
कुंभ राशि
इस वर्ष अंतिम माह के पहले सप्ताह में सबकुछ सामान्य गतिशीलता लिए हुए गुजरेगा। आप सेहतमंद बने रहने के साथ-साथ मानसिक तौर पर ऊर्जान्वित महसूस करेंगे। कामकाज में दिल लगा रहेगा। करियर या कारोबार के प्रति गंभीर बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
मीन राशि
आपको मेहनत करने की शक्ति मिली है और मानसिक तौर पर संयमित बने रहने वाले हैं। आय-व्यय में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आने वाला है। उतना पैसा हाथ में रहेगा, जितनी खर्च के लिए जरूरी होगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है या करियर को ठोस आधार बनाने में सक्षम रहेंगे। प्रेम की भाषा पीड़ा के लिए मलहम का काम करेगी।

No comments:

Post a Comment