शुक्रवार
24 नवम्बर
2017 राशिफल: ऐसा ही कहते हैं
आपके तारे
मेष राशि
योग्यता साबित करने में कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। व्यापारिक कार्यों में लाभ के आसार हैं। सेहत उत्तम रहेगी। मित्रों के साथ भ्रमण मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
वृषभ राशि
व्यर्थ के वाद विवाद में न पड़ें। कार्यों में वृद्धि व आय में सुधार होगा। पुराने रुके कार्यों में गति आएगी। मित्रों व परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सेहत गड़बड़ हो सकती है। यात्रा से कष्ट रहेगा।
यह भी पढ़ें;आपके मुंह में दांतों की संख्या बताती है कैसा होगा आपकाभविष्य
मिथुन राशि
परिवार का स्नेह आप पर बना रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों से अनबन हो सकती है। वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। नौकरी में सहकर्मी परेशान कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा होगी।
कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं। प्रलोभन से बचें। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। घर में मेहमानों का आगमन प्रसन्नता देगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें; भाग्य को दोष देने से अच्छा है कि बस एक बार कर लें 5 रु का ये उपाय, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य
सिंह राशि
जरुरी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। पुराने मित्रों से मेल मुलाकात होगी। खर्च की अधिकता रहेगी पर आय बढ़ने से प्रसन्नता रहेगी। नवीन वस्त्र, आभूषण क्रय करने की योजना बनेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी।
कन्या राशि
जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। शारीरिक कमजोरी कार्य को प्रभावित कर सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे। महत्वपूर्ण योजनाएं गुप्त रखें। जमीन जायदाद के कार्य बनेंगे।
यह भी पढ़ें; अगली बार जब भी किसी किन्नर को कुछ दान दें, ध्यान रखेंकि ये चीजें इनमें ना हों
तुला राशि
बड़े बुजुर्गों के सहयोग से निर्णय लेना आसान रहेगा। दैनिक कार्य समय पर होंगे। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। पति पत्नी के संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। खानपान का संतुलन बनाए रखें।
वृश्चिक राशि
परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पति पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक उन्नति होगी। समाज के कार्यों में कोई उपलब्धि हासिल होगी। आपकी हर इच्छा पूरी होती नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: जिनकी कलाई पर हों ऐसी रेखाएं, इनके भाग्य का कोई नहीं कर सकता मुकाबला
धनु राशि
प्रियजनों का साथ मिलेगा। पारिवारिक चिंता दूर होगी। यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना का भय है। सावधानी रखें। किसी महिला मित्र से मुलाकात होगी। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं।
मकर राशि
आपसी झगड़े से बचें। व्यक्तिगत निराशा या उदासी दूर रह सकती है। दांपत्य जीवन में खटास आएगी। प्रेम संबंधों के उजागर होने का भय है। भाइयों के सहयोग से कार्य बनेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी।
DOWNLOAD Rashifal 2018 - Android Apps on Google Play
कुंभ राशि
व्यापार व्यवसाय व सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्र, आभूषण खरीदने की योजना बनेगी। नए संपर्क लाभ दिलवाएंगे। आपके हाथों कोई भला कार्य होगा। माता की भावनाओं को समझेंगे। सेहत उत्तम।
मीन राशि
मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मित्रों व साझेदारों से थोड़ी सतर्कता रखें।धोखे की संभावना है। माता पिता आपके कार्यों पर गर्व करेंगे। परिवार में मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है।
मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मित्रों व साझेदारों से थोड़ी सतर्कता रखें।धोखे की संभावना है। माता पिता आपके कार्यों पर गर्व करेंगे। परिवार में मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है।

No comments:
Post a Comment