TOP TNF News: 29 नवम्बर राशिफल

29 नवम्बर राशिफल

29 नवम्बर राशिफल: शत्रु परास्त होंगे




मेष राशि

आध्‍यात्‍म की तरफ झुकाव रहेगा। अपनी ऊर्जा अच्‍छे कार्यों में लगाएं। नौकरी पेशा लोगों को प्राेन्‍नति मिल सकती है। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। मित्रता प्रगाढ़ होगी। दांपत्‍य जीवन मधुर रहेगा।

वृषभ राशि

खानपान का विशेष ध्‍यान रखें। संतान पक्ष से अच्‍छे समाचार मिल सकते हैं। निवेश से बचें। कोर्ट कचहरी के काम बनेंगे। पुराने कार्य को लेकर मतभेद हो सकता है। आय अच्‍छी रहेगी।

यह भी पढ़ें; क्या हम भी अपना तीसरा नेत्र खोल सकते हैं?

मिथुन राशि
परिश्रम से सफलता हाथ लगेगी। शत्रु परास्‍त होंगे। किसी रिश्‍तेदार से लाभ मिल सकता है। मनोरंजक यात्रा होगी। व्‍यापार में परिवर्तन से लाभ की स्थिति बेहतर होगी। दांपत्‍य जीवन मधुर रहेगा।
कर्क राशि
मन अशांत रहेगा। कार्य की अधिकता से थकावट अनुभव करेंगे। व्‍यापार में घाटा संभव है। मान सम्‍मान में कमी आएगी। दांपत्‍य जीवन कटुतापूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता। यात्रा से लाभ। सेहत सामान्‍य।

यह भी पढ़ें; रंक भी राजा बन सकता है इस प्रयोग से

सिंह राशि
घनिष्‍ठ मित्रों का सहयोग मिलेगा। मंगल कार्यों की रुपरेखा बनेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्‍छा होगा। जिम्‍मेदार बनेंगे व दूसरों की मदद का भाव रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा।
कन्या राशि
मन अशांत रहेगा। नकारात्‍मकता को हावी न होने दें। बड़े भाई की सलाह महत्‍वपूर्ण सिद्ध होगी। बाहरी यात्राओं का जोर रहेगा। भूमि, भवन के कार्य बनेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा।
तुला राशि
आय व्‍यय का संतुलन बनाकर चलें। पत्‍नी के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता रहेगी। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्‍न होगा। समाज में मान सम्‍मान बढ़ेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
वृश्चिक राशि
मन में बेचैनी रहेगी। किसी उलझन में रहेंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता की मदद से हर्ष व प्रसन्‍नता का अनुभव करेंगे। किसी महिला का कार्यों में सहयोग मिलेगा।सेहत सामान्‍य रहेगी।
धनु राशि
किसी मंदिर या आश्रम की यात्रा मन काे सुकून दे सकती है। पूरे मनोयोग से कार्य करेंगे। पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। भाई बहनों में प्रेम बढ़ेगा। व्‍यापार अच्‍छा चलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
मकर राशि
नए वस्‍त्र, आभूषण खरीदने का मन बनेगा। किसी रिश्‍तेदार से मुलाकात मन को प्रस्‍नन करेगी। अवसर का लाभ उठाएं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सजग रहें। बच्‍चों की पढ़ाई, विवाह, नौकरी की चिंता रहेगी।
कुंभ राशि
क्रोध की अधिकता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वाद विवाद से दूर रहें। प्रयासों से ही धन लाभ संभव हो पाएगा। संतान की चिंता रहेगी। पिता से स्‍नेह व सहयोग मिलेगा।
मीन राशि
दूसरों की मदद करने में आप स्‍वयं धोखा खा सकते हैं। किसी अनजान पर भरोसा ना करें। नौकरी में पूर्ण सहयोग मिलेगा। धार्मिक स्‍थान के निर्माण में सहयोग देंगे। घर में उत्‍सव सा माहौल रहेगा।

No comments:

Post a Comment