इन राशियों के पुरुष बनते हैं ‘रोमांस में बुरे हस्बैंड’
ज्योतिष की इन्हीं राशियों के अनुसार कौन से पुरुष अच्छे पति नहीं बन पाते हैं आज हम इसपर चर्चा करेंगे। तो बारह में से कुल 3 राशि चिह्न ऐसे हैं जिसके भीतर आने वाले पुरुष एक अच्छे पति साबित नहीं होते, अब ऐसा क्यों है और वे तीन कौन हैं आइए आगे जानते हैं....
मीन राशि
ज्योतिष शास्त्र की बारह राशियों के क्रम में सबसे आखिर में आता है मीन राशि का चिह्न लेकिन जब बुरे पतियों की बात करें तो ये लोग सबसे पहले पायदान कर आते हैं। दरअसल इसका सबसे बड़ा कारण इनकी साथी में बार-बार दोष निकालने की आदत होती है। मीन राशि की चाहे महिला हो या पुरुष, ये लोग बने बनाए रिश्ते को अपनी नोकझोक से खराब कर देते हैं। मीन राशि के पुरुषों को अपनी पार्टनर को लेकर हर पल असुरक्षा की एक भावना बनी रहती है। वह क्या कर रही है, क्या सोच रही है, कहां जा रही है, इन्हें सब जानना है और उनकी हर गतिविधि में दोष भी निकालना है। यूं तो स्वभाव में ये लोग नम्र होते हैं, अगर आप मीन राशि के पुरुष से पहली बार मिलेंगे तो आप इनके बात करने के तरीके से प्रभावित हो जाएंगे। लेकिन इनकी लाइफ पार्टनर ही इनके स्वभाव की असलियत जानती है।
कन्या राशि
सभी बारह राशियों से सबसे अधिक बुद्धिमान और समझदार माने जाते हैं कन्या राशि के जातक, फिर इस राशि के पुरुषों को इस लिस्ट में शामिल क्यों किया गया है? इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इस राशि के पुरुष अपनी पार्टनर पर नियंत्रण बनाना पसंद करते हैं। यूं तो हर रिश्ते में दो में से कोई एक दूसरे पर अधिक हावी ही होता है। बहुत कम ऐसे जोड़े देखे गए हैं जिनमें ऐसी भावना ना हो। लेकिन कन्या राशि के पुरुषों का अपनी पार्टनर पर मानसिक रूप से हावी होने का तरीका काफी अलग है। ये लोग पहले अपनी पार्टनर को यह यकीन दिलाते हैं कि वे उनकी हर बात मानेंगे लेकिन धीरे-धीरे हर बात पर हावी होने लगते हैं। अंत में दोनों में से महिला पक्ष ही रिश्ते में दबी हुई दिखाई देती है।
यह भी पढ़ें; रंक भी राजा बन सकता है इस प्रयोग से
वृषभ राशि
शांत स्वभाव के वृषभ राशि के पुरुष बुरे पति भी बन सकते हैं शायद किसी ने सोचा ना हो, लेकिन इनकी एक कमी ऐसी है जो इन्हें इस लिस्ट में शामिल कर देती है। और यह कारण है वृषभ राशि के पुरुषों में ‘रोमांस’ की कमी का होना। कुछ लोग शर्मीले होते हैं यह हम मानते हैं लेकिन इस राशि के पुरुष जान बूझकर रोमांस जैसी बातों से दूरी बनाए रखते हैं। ये लोग अपने निजी मकसद को पूरा करने में लगे रहते हैं। अपनी पार्टनर को कभी धोखा नहीं देंगे लेकिन रोमांस की कमी के कारण ऐसा रिश्ता अधिक समय तक चलता नहीं है।


No comments:
Post a Comment