TOP TNF News: राशिफल बुधवार 8 नवम्बर 2017

राशिफल बुधवार 8 नवम्बर 2017

आज आप जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे

मेष राशि

लंबी यात्रा पर जाना अर्थ लाभ दे सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद व सहायता मिलेगी। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृषभ राशि

छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। बजट गड़बड़ होने से चिंता होगी। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सफल होगा। मित्रों का परिवार के साथ घर आगमन होगा। सेहत की चिंता रहेगी।

मिथुन राशि

व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। सामाजिक क्रियाकलापों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। नए साथी बनेंगे। प्रेम संबंधों में सतर्कता बरतें। जीवनसाथी को उपहार देंगे।

यह भी पढ़ें: अगली बार जब भी किसी किन्नर को कुछ दान दें, ध्यान रखें कि ये चीजें इनमें ना हों

कर्क राशि


नौकरी में वरिष्ठजनों की नाराजगी सहना पड़ेगी। पानी अधिक न पीने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। वाहन चलाने से सावधानी बरतें।

सिंह राशि

माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अनावश्यक बातों में समय बर्बाद ना करें। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग हैं। किसी पार्टी में शरीक हो सकते हैं। बच्चों के साथ मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी।

कन्या राशि

निवेश के कारण कर्ज बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। सिरदर्द व पेटदर्द जैसी समस्या हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए सही समय का इंजतार करें।

तुला राशि

पति-पत्नी में तालमेल बिगड़ सकता है। मित्रों से कुछ अनबन होगी। मन चिंतित रहेगा। शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा। आय व्यय का संतुलन बना रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। यात्रा से लाभ।

यह भी पढ़ें:आपके मुंह में दांतों की संख्या बताती है कैसा होगा आपका भविष्य

वृश्चिक राशि

आप जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। अनियमित आहार के सेवन से स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। नौकरी में वेतनवृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभ प्रदान करेगी।

धनु राशि

वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आमदनी बढ़ेगी। आय व्यय का संतुलन बना रहेगा। भाइयों का व्यापार में सहयोग मिलेगा। किसी अप्रिय घटना की जानकारी मिलेगी। मेहमानों का आगमन होगा।

मकर राशि

नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद हो सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। किसी मित्र या प्रियजन से मुलाकात होगी। संतान का कार्य में सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि

समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में सुखद परिणाम सामने आएंगे। आर्थिक क्षेत्र में भरपूर सफलता के आसार हैं। अनुचित कार्यों से दूरी बनाए रखें। सेहत पर मौसम का असर पड़ेगा। यात्रा लाभदायक।

मीन राशि

सरकारी कामकाज पूरे होंगे। भूमि, भवन क्रय करने की योजना बनेगी। भाइयों का कार्यों में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

No comments:

Post a Comment