मेष राशि
नौकरीपेशा
और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन
अच्छा है। एक्स्ट्रा काम के दम पर
पैसा कमाने की प्लानिंग करेंगे
और इसका मौका भी मिल सकता
है। कुछ लोग आपके विचारों और आपके कामों
से सहमत नहीं हो पाएंगे। आज
आप जिद करते हैं, तो भी अति
न करें, वरना परेशान हो सकते हैं।
आपका आत्मविश्वास भी कम हो
सकता है।
वृषभ राशि
कोई
नया काम भी आप शुरू
कर सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में
भाग-दौड़ और यात्राएं हो
सकती हैं। जिनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा। इनकम सामान्य रहेगी। आज खुद पर
कंट्रोल रहेगा। दिन की शुरुआत में
थोड़ी सुस्ती भी रहेगी। अकेले
बैठने की भी इच्छा
रहेगी। नौकरी या बिजनेस का
कोई मामला आपको परेशान कर सकता है।
मिथुन राशि
आपकी
सेविंग भी खत्म हो
सकती है। किसी कारण से आप समय
को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।
अनमनापन रहेगा। व्यस्तता भी रहेगी। कुछ
लोग अकेलेपन का शिकार हो
सकते हैं। थकान महसूस होगी। कोई मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है।
नया कारोबार शुरू करने की सोच रहें
तो शुरुआती काम और व्यवस्थाएं पूरी
करने का दिन है।
कर्क राशि
भावुक
न हों। कोई बड़ा फैसला भी न करें।
कुछ मामलों में आपकी सोच और सोचने का
तरीका साफ नहीं होने से परेशानियां बढ़
सकती हैं। किसी निवेश को लेकर भी
टेंशन बढ़ने की संभावना है।
जरूरत से ज्यादा खर्चा
करने से बचें। पैसों
के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले
सकते हैं।
सिंह राशि
पैसों
के मामलों में सोच-विचार और प्लानिंग हो
सकती है। जीवनसाथी को लेकर आपकी
जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती
हैं। आपके काम भी समय से
पूरे हो सकते हैं।
छात्रों के लिए समय
अच्छा हो सकता है।
थकावट और थोड़ी बहुत
बेचैनी बढ़ सकती है। इससे आपकी परेशानी भी बढ़ सकती
है।
कन्या राशि
आज
आप फालतू ही किसी की
आलोचना करने से बचें। इसका
नुकसान आने वाले दिनों में हो सकता है।
आपको सेहत पर ज्यादा ध्यान
देना जरूरी है। किसी तरह की टेंशन भी
आज आपको हो सकती है।
दूसरों के लिए आप
कुछ त्याग भी कर सकते
हैं। लंबे समय से अधूरे पड़े
काम पूरे होने के योग हैं।
मान-सम्मान मिलेगा।
तुला राशि
आपको
समय जरूर लगेगा, लेकिन आप सफल हो
सकते हैं। रुके हुए ज्यादातर काम भी पूरे होने
की संभावना है। साथ काम करने वाले लोगों से सही सलाह
मिल सकती है। नए और फायदेमंद
विचार मन में आ
सकते हैं। सावधान रहें। कोई ऐसी स्थिति भी बन सकती
है, जिससे आपकी दौड़-भाग बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि
ऑफिस
में आप किसी नए
साथी की मदद कर
सकते हैं। नए प्लान सामने
आ सकते हैं। आज आपको किसी
की गुप्त बातें भी पता चल
सकती हैं। थोड़ी सुस्ती भी महसूस हो
सकती है। कामकाज में अधूरापन होने से आपकी इमेज
खराब होने के योग हैं।
अधिकारियों से बात करने
से पहले सावधान हो जाएं। झूठे
वादे न करें। आज
किए गए वादे आने
वाले दिनों में निभाने पड़ेंगे।
धनु राशि
ज्यादातर
लोगों को अपनी राय
से सहमत कराने में सफल रहेंगे। जूनियर आपका सहयोग करेंगे। बिजनेस के लिए पैसों
की जरूरत पड़ सकती है। दोस्तों की मदद से
काम पूरे होने के योग हैं।
परिवार से मदद मिल
सकती है। घर-ऑफिस में
काम का बोझ भी
ज्यादा हो सकता है।
अपने ही विचारों में
आप उलझ सकते हैं। किसी खास फैसले को लेकर कन्फ्यूजन
भी हो सकता है।
मकर राशि
किसी
को अपनी बात समझाने और अपनी बात
से सहमत कराने में आप सफल हो
सकते हैं। रिश्तेदारों और दोस्तों की
मदद भी समय पर
मिल सकती है। आज सोच-समझकर
ही कहीं पैसा लगाएं। किसी दोस्त या प्रेमी के
साथ पैसों का कोई मामला
हो, तो उसे न
छेड़ें। आज आप कुछ
जरूरी कामों में आलस्य भी कर सकते
हैं। सुस्ती या असुरक्षा भी
महसूस हो सकती है।
कुंभ राशि
ड
भी ठीक नहीं रहेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने
की संभावना कम ही है।
आपकी परेशानी और चिड़चिड़ाहट बढ़
सकती है। अचानक गुस्से में कही गई किसी बात
से आपको नुकसान हो सकता है।
जोश में आकर किसी से ऐसा वादा
कर सकते हैं जिसको पूरा करने में आपको परेशानी होगी।
मीन राशि
धार्मिक
कामों में शामिल होने के मौके आज
आपको मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई
अच्छी खबर मिल सकती है। परेशानियों में एक बार उलझ
जाएंगे तो उलझे ही
रह सकते हैं। कई तरह के
मामलों से निपटना होगा।
किसी से विवाद भी
हो सकता है। सावधान रहें। कामकाज में भी मन कम
ही लगेगा। कुछ काम अधूरे होने से भी मूड
खराब होने की संभावना है।

No comments:
Post a Comment