14 दिसंबर 2017 का राशिफल
मेष राशि
लोगों से तालमेल बढेगा तो आपके भाग्य की परतें खुलती चली जाएँगी। ज़िन्दगी का सुख और सुकून भी इसी बात में है की आप लोगों को समझें और किसी भी तकरार से बचे रहें।
वृषभ राशि
आप अगर मन में परेशानियाँ बना लेंगे तो वो परेशानियाँ आपके सामने आकर खड़ी हो जाएँगी। ऐसे में अच्छी भली परिस्थिति के बिगड़ने की भी संभावनाएं बन जाती हैं।
मिथुन राशि
अगर अपने लाभ को बढ़ाना है या अपनी सफलता को सुनिश्चित करना है तो काम के प्रति और ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए कोशिश तो करनी ही पड़ेगी।
कर्क राशि
कामकाज में सफलता मिलेगी तो उसके कई और अच्छे नतीजे भी प्राप्त होंगे। घर-परिवार में भी सुख बना रहेगा और रिश्तों को सम्भालना भी आसान हो जायेगा।
सिंह राशि
हालात आपको मेहनत करने के लिए उकसा रहे हैं। उसी से आपकी ज़िन्दगी की खुशियों में भी इजाफा होगा। काम के प्रति समर्पण बनाये रखने से वैसे भी फायदा जरुर होता है।
कन्या राशि
पैसे से जुड़े हालात अच्छे हैं क्योंकि उसमे आपकी योजना छुपी हुई है। ऐसे में ही लोगों का समर्थन मिल जाए तो यह आशीर्वाद का काम करता है।
तुला राशि
लोग आपकी बात को समझना चाह रहे हैं और कामकाज में भी आपकी मदद करना चाह रहे हैं, इसी के चलते आपकी अपनी मेहनत में और ज्यादा इजाफा भी हो सकता है।
वृश्चिक राशि
क्योंकि गलती भरा समय है इसलिए ज़ल्दबाज़ी में कोई फैसला न करें। बहुत ज्यादा उत्तेजित होकर अपनी बात कहते चले जाना भी ठीक नहीं होगा।
धनु राशि
आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है क्योंकि धनलाभ बन रहा है, पर कमी है क्योंकि आप उस लाभ को संभाल नहीं पा रहे। बहुत कुछ ऐसा है जो बहुत जल्दी और एक साथ होता चला जा रहा है।
मकर राशि
जो भी कर रहे हैं उसमे समय भी लगेगा और पैसा भी तभी जाकर उससे पूरा लाभ मिल पायेगा। लोगों की सहायता से भी हालात आपकी पकड़ में बने रहेंगे।
कुंभ राशि
हालात मददगार हैं क्योंकि तकदीर की भूमिका अच्छी बनी हुई है। यही कारण है की मेहनत भी आपका पूरा साथ निभा रही है।
मीन राशि
पैसा लगता चला जाए या पैसा फंसता चला जाए ऐसा हो सकता है, इसलिए बहुत सम्भलकर अपने कदम आगे बढाने होंगे। अपने मन में बैठी हुई दुविधाओं को बढने से भी रोकना होगा।
No comments:
Post a Comment