TOP TNF News: 15 दिसंबर राशिफल

15 दिसंबर राशिफल




मेष राशि

घर-परिवार में अपनों की चिंता मन में बनी रह सकती है जिसकी वजह से आपको और ज्यादा लोगों को समझना पड़ेगा, ताकि आप उनकी इच्छाओं को और आकाँक्षाओं को पूरा कर सकें।

वृषभ राशि

मन की घबराहट के चलते अगर आप अपनी मेहनत को कम कर देंगे तो यह आपके हित में नहीं होगा, इसलिए अपनी प्राथमिकताओं को समझें और ज़िन्दगी में कुछ बेहतर करने की कोशिश कर लें।

मिथुन राशि

रिश्तों के प्रति झुकाव बहुत है पर उसका कोई लाभ नहीं हो रहा। पैसे को लेकर भी आपके मन में बहुत असंतोष है और विचारिक मतभेद को भी आप संभाल नहीं पा रहे हैं।

कर्क राशि

ज़िन्दगी की सही ख़ुशी तब मिलती है जब लोगों से सुख मिले और खुद पर भरोसा बना रहे। लोगों को खुश करने के लिए तो आप बहुत कुछ कर रहे हैं पर खुद पर भरोसा हटता चला जा रहा है और यही ठीक नहीं है।

सिंह राशि

आप कोशिश तो बहुत कर रहे हैं पर दूरस्थान की चिंताएं आपको चैन से बैठने नहीं दे रही। बहुत कुछ मन में ऐसा है जो भटकाव के रूप में आपके ऊपर छाया हुआ है।

कन्या राशि

पैसे की स्तिथि ठीक है और हालात भी मददगार हैं। यहाँ तक की कई तरीकों से आपकी बचत भी अब बढती ही चली जा रही है।

तुला राशि

काम के प्रति आपका समर्पण अच्छा है पर मन में भरोसे की कमी है। इस वजह से भी आपको अपनी लगन को बढाना होगा ताकि उसके अच्छे नतीजे आपको प्राप्त हो सकें।

वृश्चिक राशि

मन परेशान है क्योंकि हालात उस रूप से नहीं बन पा रहे जैसे की होने चाहिए, इसलिए आप अपने भाग्य को भी कसूरवार ठहरा रहे हैं क्योंकि जैसे भाग्य ने आपकी मदद नहीं की। यह आपके मन की बनाई हुई सोच हो सकती है।

धनु राशि

मन परेशान है और शायद उस परेशानी का यह कारण है की आप अपने फैसलों को काबू में नहीं रख पा रहे। बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जो आपके हाथ में नहीं है और आप उस धारा में बहते चले जा रहे हैं।

 मकर राशि

लोग शायद आपको उतना खुश नहीं कर पा रहे जितना की आप चाह रहे हैं। आपके मन में बैठी हुई सच्चाई और अच्छाई के पैमाने पर शायद वो खरे नहीं उतर पा रहे, पर यह आपके मन की सोच है। इससे आप भी दुखी होते चले जा रहे हैं और कुछ हासिल हो नहीं रहा।

कुंभ राशि

बहुत ज्यादा सोचेंगे तो कुछ गलत भी सोचेंगे और जब गलत सोचेंगे तो आपको ऐसा भी लगेगा की यह कमी है, या यह बिमारी है, या यह कष्ट है, बस इसी चीज़ से बचने की जरूरत है।

मीन राशि

कोई प्यार का रिश्ता उस रूप से नहीं ख़ुशी दे पा रहा जैसा आप चाह रहे हैं, पर गलतियाँ आपकी भी हैं जिस वजह से आपने लोगों से दूरियां बना रखी हैं, तो गलतियों भरे समय में अपनी कमियों को समझना ज्यादा जरूरी हो जाता है।

No comments:

Post a Comment