TOP TNF News: शनिवार राशिफल 16 दिसंबर

शनिवार राशिफल 16 दिसंबर






मेष राशि

अपनी अच्छाई लोगों पर ज़ाहिर करने का समय आ गया है। शायद आपकी इच्छा नहीं है पर यह आपकी मजबूरी है, क्योंकि रिश्तों को सँभालने के लिए ऐसा तो करना ही पड़ेगा।

वृषभ राशि

ज़िन्दगी की दिक्कतें, परेशानियाँ, समस्याएं हम सबके लिए बनी हैं, ऐसे में मन का उचाट हो जाना भी स्वाभाविक है और उन परेशानियों से कोई और बड़ा नुकसान न हो जाए इस बात को सम्भालने की जरूरत है।

मिथुन राशि

कामकाज के क्षेत्र में बढ़ता हुआ रुझान आपको नयी सम्भावनाओं की ओर खींच रहा है, इसलिए आप ऐसी उम्मीद भी लगा रहे हैं की कोई बड़ा लाभ हो जायेगा, फिर भी पैसे के लेनदेन में किसी भी तरह की गलती से बचना होगा।

कर्क राशि

निजी जीवन की अच्छाई और भलाई बहुत कुछ आपके अपने हाथ में है। जब आप अपनों के प्रति समर्पित हैं तो आपको अच्छे नतीजे भी प्राप्त होंगे।

सिंह राशि

आपकी कोशिशें इस वजह से अच्छी हैं क्योंकि आपके अंदर काबलियत है और जिस चीज़ में भी आपकी लगन बनी रहे वही चीज़ सफलता के द्वार खोल देती है।

कन्या राशि

आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है क्योंकि आपकी मेहनत रंग ला रही है, पर उससे ज्यादा अच्छी बात है की लोगों की भूमिका आपके प्रति बहुत सकारत्मक बनी हुई है।

तुला राशि

तकरार की स्तिथि हो सकती है क्योंकि आपके विचार बहुत प्रबल हैं, फिर भी यह बहुत अच्छी बात है की लोग आपकी बात को समझ पा रहे हैं और आपको समर्थन दे रहे हैं।

वृश्चिक राशि

दूरस्थान की बहुत सारी सम्भावनाएं खुल रही हैं, पर फैसले बहुत ध्यानपूर्वक लेने होंगे ताकि आप अपने भविष्य को सुनिश्चित कर सकें। हर तरह का लाभ आपके लिए बना हुआ है यह अच्छी बात है।

धनु राशि

रोज़मर्रा के खर्चों के योग बढ़ते चले जा रहे हैं। एक ओर तो आप अपनी आर्थिक स्तिथि को बेहतर करना चाह रहे हैं और दूसरी ओर उसी स्तिथि को आप बचा नहीं पा रहे। यह इस समय की विडंबना हो सकती है।

 मकर राशि

कामकाज ही आपकी प्राथमिकता का क्षेत्र है जिसमे अपनी मेहनत बनाये रखनी होगी। लोग भी आपको कई तरह के नए विकल्प सुझायेंगे, हो सकता है आप उन बातों से बहुत ज्यादा संतुष्ट न हों।

कुंभ राशि

काम में लगन बनी रहेगी तो पैसे का आगमन भी ठीक बना रहेगा।।। अपनी बेहतर होती हुई संभावनाओं के चलते भी लाभ की स्थिति बन सकती है

मीन राशि

हालात कुछ ऐसे हैं की आप अपने रव्वये में थोडा कठिन होते चले जा रहे हैं, इसलिए लोगों से तालमेल नहीं बैठ पा रहा। कोशिश यह करनी पड़ेगी की अपने आसपास अच्छाई को देखें और लोगों में भी अच्छाई को ढूंढ लें।

No comments:

Post a Comment