मेष राशि
अगर लोगों से तालमेल बिगड़ेगा तो आपकी प्रेरणा भी कम होती चली जाएगी। ऐसे में जो जिंदगी का उतार-चढ़ाव बनेगा उसे ही सँभालने की जरूरत है।
वृषभ राशि
कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव के चलते किसी प्यार रिश्ते को तो आप सम्भाल लेंगे पर उस रिश्ते को वहाँ से आगे ले जाना मुश्किल होगा, क्योंकि शायद आपको अपनों का समर्थन न मिल पाए।
मिथुन राशि
रिश्तों में मतभेद बने रहेंगे तो फासले बढ़ जायेंगे और फासले बढ़ जायेंगे तो हालात को संभालना और भी मुश्किल होता चला जायेगा, समझें इस बात को।
कर्क राशि
अगर लोगों से तालमेल बना रहे तो अपने कामकाज को आगे बढ़ाना आसान हो जाता है। इस समय की आपकी परेशानियाँ ऐसा होने नहीं दे रहीं, क्योंकि आपने अपने मन में बहुत कुछ ऐसा बिठा रखा है जो आपको सुकून नहीं दे रहा।
सिंह राशि
प्राथमिकता यह होनी चाहिए की काम के प्रति आपकी प्रेरणा बढ़े पर आपका सारा झुकाव रिश्तों को संभालने में लगा हुआ है। कोशिशों के बावजूद रिश्तों को सम्भालना मुश्किल भी हो रहा है।
कन्या राशि
हालात कई तरह से मददगार हैं और आपको मौकों का पूरा फायदा उठाना होगा। थोडा नियमित हो जाने से भी आपकी ज़िन्दगी की संभावनाएं और बेहतर होती चली जाएँगी।
तुला राशि
सिर्फ पैसा कमाने के प्रति जागरूक होने से आपकी समृद्धि नहीं बढ़ सकती। जब तक आप सही योजना नहीं बनायेंगे तब तक कुछ न कुछ गलत होता रहेगा और पैसा रुक नहीं पायेगा।
वृश्चिक राशि
हर ऐसी चीज़ को समझें जो आपको सफलता देना चाह रही है और हर ऐसे व्यक्ति से जुड़ जाएँ जो आपको समझना चाह रहा है, क्योंकि ऐसे मौके कम ही मिलते हैं जो आपको सच्ची ख़ुशी दे पायें।
धनु राशि
आपके लिए लाभ की स्तिथि तो बहुत है पर वो स्थिति पकड में नहीं आ रही है, इसलिए लाभ भी बिखरता ही चला जा रहा है।
मकर राशि
काम से सुंदर लाभ बना हुआ है और भाग्यशाली परिस्थिति है पर आपके उत्तेजित विचार कुछ ऐसे हैं जो आपका नुकसान करने पर अमादा हैं। इस बात में लोगों का स्वार्थ भी छुपा हुआ हो सकता है।
कुंभ राशि
कामकाज को बढ़ावा देने की बहुत सुंदर परिस्थितियां बनी हुई हैं। आपकी जागरूकता इस समय आपको पूरी मदद कर सकती है ताकि ज़िन्दगी के फैसलों को भलीभांति समझ लिया जाए।
मीन राशि
आप मेहनत करेंगे तो आपके आसपास के लोगों के अंदर भी प्रेरणा जगेगी की वो भी कुछ अच्छा कर सकें। अगर यह सम्भावना घर-परिवार में बन जाए तो इससे लाभ जरुर होगा।
No comments:
Post a Comment