मेष राशि
ज़िन्दगी में बहुत कुछ ऐसा है जिसे आप बखूभी सम्भाल पा रहे हैं लेकिन कामकाज की स्तिथि को लेकर फिर भी मन कुछ घबरा सा रहा है, इसलिए अपनी परेशानियों को बहुत ध्यानपूर्वक समझने की जरूरत है.
वृषभ राशि
आपकी परेशानियों के बहुत सारे कारण हैं. आपको ऐसा लग रहा है की हालात आपके खिलाफ ही बने हुए हैं इसलिए हर चीज़ को आप शक की निगाह से ही देखते चले जा रहे हैं.
मिथुन राशि
पीठ पीछे बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जो आपको अच्छा नहीं लग रहा, इसलिए पारिवारिक परेशानियाँ भी आपके लिए निरंतर बनी ही रहती हैं. हर ऐसी बात को समझने की कोशिश करनी होगी जिसकी आपको जानकारी नहीं है.
कर्क राशि
अपने साथी सह्योगिओं से तनाव बढ़ता चला जा रहा है. कुछ हद वो फासले आपने अपने मन में पहले से बिठा रखे हैं, इसलिए लोग भी आपसे नाराज़ ही हैं.
सिंह राशि
मतभेद बना रहेगा तो उसका असर रिश्तों पर आएगा और अगर सेहत बिगड़ेगी तो उसका असर ज़िन्दगी की बाकी तमाम चीज़ों पर आ जायेगा, समझिये इस बात को.
कन्या राशि
रिश्तों की अच्छाई को पूरी तरह समझना है तो अपने मन में बैठी हुई दुविधाओं को हटा दें. अगर किसी से जुड़ना है तो मन से जुड़ें, दिखावा करने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है.
तुला राशि
घर-परिवार की खुशियाँ बनी रहेंगी तो आप अपने हालात को पूरी तरह से समझ पाएंगे. आपकी अच्छाई और आपकी सूझबूझ इस वजह से इस समय अपना पूरा काम कर सकती है. लोगों के प्रति अपनी विनम्रता बनाये रखें ताकि लोग भी आपको समझ सकें.
वृश्चिक राशि
आपके अंदर बहुत कुछ करने की क्षमता है पर अब आप कुछ लापरवाह से हो गए हैं. जिंदगी का यह एक ऐसा दौर है आपके लिए जिसमे आप चाह रहे हैं की आप की पहले की हुई मेहनत का फल मिल जाए.
धनु राशि
आपकी आर्थिक स्तिथि ठीक है क्योंकि आपकी बचत से ही आप का बचाव है, पर कामकाज से जुड़े हालात आपके बस में नहीं है.
मकर राशि
अपने मन की घबराहट को हटायेंगे तो सही फैसले करने में आपको मदद जरुर मिलेगी, पर लोगों की बात को समझेंगे तो लोगों की नाराजगियों को हटाना भी दूर हो जायेगा.
कुंभ राशि
आपके मन में चिंता बनी हुई है की कहीं नुकसान तो नहीं हो रहा, इसलिए आप पैसे की स्तिथि को मजबूत करने में जुटे हुए हैं, जबकि सच्चाई यह है की नुकसान भी हो रहा है.
मीन राशि
अपनी आर्थिक स्तिथि को संभाले रखना इस समय की बहुत बड़ी चुनोती है और उसके बहुत सारे कारण भी हैं क्योंकि आपकी जरूरतें बढ़ रही हैं. कामकाज या कारोबार में भी पैसा लगाना आपकी मजबूरी है.
No comments:
Post a Comment