TOP TNF News: 18 दिसंबर राशिफल

18 दिसंबर राशिफल




मेष राशि

बार-बार उभरती हुई परेशानियों का असर यह हो सकता है की आपका मन दुखी रहे और फिर आप हर चीज़ को नकारात्मकता से देखें और ऐसे में अपनों को भी न समझ पायें।

वृषभ राशि

किसी प्यार के रिश्ते का उतार-चढ़ाव ऐसा है जो आपको परेशान ही किये हुए है, इसलिए भी आप कभी तो किसी को खुश कर रहे हैं पर ज्यादातर आप लोगों को नाराज़ ही करते चले जा रहे हैं। आपकी अपनी परेशानियों का भी यही एक कारण है।

मिथुन राशि

आप अगर अपने मन में कडवाहट बनाये रखेंगे तो दूरियां बनी ही रहेंगी, जबकि आपको ऐसा लगता है की बीती बातों को भुलाकर किसी प्यार के रिश्ते को फिर से अपनी ज़िन्दगी में ले आया जाए।

कर्क राशि

आपके बनते बिगड़ते विचार कुछ ऐसे हैं जो आपको चैन से नहीं बैठने दे रहे, इसलिए हर बदलती हुई परिस्थिति भी आपको बहुत कुछ सिखाना चाह रही है। बड़ी बात यह है की ज़िन्दगी की खुशियाँ बनाये रखना भी बहुत जरूरी है।

सिंह राशि

आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है क्योंकि आप अपनों के लिए बहुत कुछ कर पा रहे हैं। कभी-कभी उतार-चढ़ाव सा बना रह सकता है जिसमे आप अपने कदम पीछे भी हटाना चाहें।

कन्या राशि

कामकाज में बहुत ज्यादा नियमति हो जाने की जरूरत पड़ेगी, तभी जाकर आप अपनी कोशिशों को एक सही दिशा दे पाएंगे।

तुला राशि

हालात मिलेझुले हैं क्योंकि कामकाज से आपको तसल्ली नहीं हो रही, इसलिए इस समय की अच्छाई भी आपको पूरी तरह से नजर नहीं आ रही।

वृश्चिक राशि

रोज़मर्रा की चुनोतियाँ बनी रहेंगी जो ज़िन्दगी की एक बहुत बड़ी सच्चाई है, फिर भी धन आगमन के सोत्र बने रहेंगे जो एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है।

धनु राशि

कामकाज से जुड़े कई तरह के विकल्प आपके मन में छाए रहेंगे पर बार-बार बदलते हुए विचारों को भी थामना ही पड़ेगा, तभी जाकर मन की घबराहट दूर हो पायेगी।

मकर राशि

हालात मददगार हैं पर आप धन आगमन के साधन जुटाना चाह रहे हैं पर इसी विचार को लेकर आपके मन में बहुत असंतोष भी भरा हुआ है।

कुंभ राशि

बार-बार उभरती हुई परेशानियों को सही रूप से संभालने की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में भावुकता से लिए गए फैसलों से तो बचना ही होगा। किसी प्यार के रिश्ते को लक्ष्य बनाकर आप ज़िन्दगी के फैसले नहीं कर सकते।

मीन राशि

घर-परिवार के हालात बहुत उतार-चढ़ाव दिखा रहे हैं जिसके चलते आप किसी प्यार के रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा पा रहे, यही आपकी इस समय की सबसे बड़ी दुविधा है।

No comments:

Post a Comment