मेष राशि
रिश्तों से जुड़े हालात बदल रहे हैं और भाग्यशाली परिस्थितियाँ बनती चली जा रही हैं। इसी वजह से कामकाज को और अपने पैसे की स्तिथि को समझना भी अब और आसान होता चला जायेगा।
वृषभ राशि
हालात कुछ कठिन हो रहे हैं क्योंकि कामकाज से जुडी चुनोतियाँ बढ़ रही हैं। यह इस वजह से भी क्योंकि लोगों को समझना और लोगों से जुड़ना अब मुश्किल होता चला जा रहा है।
मिथुन राशि
मेहनत करने के रास्ते खुलते चले जायेंगे और रिश्तों को सम्भालना भी आसान होता चला जायेगा। आप अपनों के लिए बहुत कुछ करना चाह रहे हैं और यह आपकी अच्छाई है। इसी के चलते कामकाज से लाभ भी बना रहेगा।
कर्क राशि
पैसे के लेनदेन से जुड़े फैसले बहुत ध्यानपूर्वक लेने होंगे। कोई भी ऐसा फैसला न करें जिसके चलते आपका पैसा कहीं फंस जाए और आपके लिए मुश्किलें बढ़ जाएँ।
सिंह राशि
रिश्तों के प्रति आपका झुकाव बना हुआ है और घर-परिवार की अच्छाई को आप समझना चाह रहे हैं, फिर भी अपने आसपास के लोगों को खुश करने से जुडी चुनोतियाँ बनी रह सकती हैं।
कन्या राशि
अपनों के करीब आने के जो भी मौके मिल रहे हैं उन्हें हाथ से जाने न दें। इसी वजह से बातचीत करने से और किसी भी तरह से संचार करने से लाभ जरुर होगा।
तुला राशि
आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है क्योंकि उसमे आपकी मेहनत लगी हुई है। आपकी अच्छाई आपकी कोशिशों को और बढ़ा दे तो ज़िन्दगी का आगे का रास्ता और सुगम हो जायेगा।
वृश्चिक राशि
कामकाज से लाभ इस वजह से बन रहा है क्योंकि आपकी मेहनत उसमे जुडी हुई है। साथ ही साथ आपका अपनी मेहनत के प्रति असंतोष भी बढ़ता चला जा रहा है, फिर भी अपने चुने हुए रास्ते पर आगे तो बढना ही पड़ेगा।
धनु राशि
हालात हर तरह से मददगार हैं क्योंकि नयी बनती हुई संभावनाएं आपके सामने खुलती चली जा रही हैं। थोडा सा भरोसा बनाये रखने की जरूरत है क्योंकि आगे बढ़ते हुए कदम भी आपके हित में हो सकते हैं।
मकर राशि
मुश्किल दौर है क्योंकि बहुत कुछ ऐसा है जो आपको नुकसान भी दे सकता है, इसलिए किसी भी तरह की परेशानी को समझने में कोई चूक न करें। लोगों से तालमेल तो बनाना ही होगा।
कुंभ राशि
लोगों की बातों में तर्क हो सकता है और आपको ऐसा भी लगेगा की उसमे आपका बहुत फायदा है। पर इस बात को भी समझें की उसमे छुपा हुआ नुकसान भी शामिल है, इस बात को पूरी तरह समझे बिना कोई कदम न उठाएं।
मीन राशि
कामकाज की स्तिथि बहुत ज्यादा तवज्जो मांगती है और अगर लोग आपसे खुश नहीं है तो आपकी चुनोतियाँ और भी ज्यादा बढ़ सकती है, इसलिए अपने काम से जुड़े दबाव को समझें।
No comments:
Post a Comment