वर्ष
2018 पूरी तरह से चंद्रमा के
नियंत्रण में रहेगा। इस साल महिलाएं
आसमान छूएंगी और रचनात्मक लोगों
को भी फायदा मिलेगा।
आइए जानते हैं कि मूलांक 1 से
लेकर 9 तक की भविष्यवाणियों
को लेकर क्या कहता है आपका भविष्यफल।
मूलांक 1
मूलांक
1 वालों का स्वामी सूर्य
है, वहीं वर्ष का अंक 9 है।
इसका स्वामी मंगल है, जो सूर्य का
मित्र है। मूलांक 1 वाले जातक इस साल कुछ
नया शुरू करने की सोच रहे
हैं तो उनकी भविष्य
की योजनाओं में सफलता मिलेगी। कई सालों की
मेहनत का फल इस
साल प्राप्त होगा। वहीं इस साल जातक
का जीवन साथी के साथ सुकून
भरा समय बीतेगा। पुरुषों के लिए महिलाएं
इस साल बहुत भाग्यशाली साबित होंगी। वहीं आपकी खुशी के लिए आपके
बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेमी-प्रेमिकाएं इस साल एक-दूसरे के साथ बहुत
रोमांटिक समय बिताएंगे।
मूलांक 2
मूलांक
2 का स्वामी चन्द्र है व वर्ष
का स्वामी मंगल है और मंगल
चन्द्र का मित्र है।
इस साल मूलांक 2 के जातकों में
कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। 2018 में
आपका भाग्य साथ देगा। बता दें कि अगर आप
मोती, आर्ट या डेयरी का
कारोबार करते हैं तो आपको बेहतर
मुनाफा मिलेगा। इस साल जिन्हें
आप पाना चाहते हैं वे सभी चीजें
मिलेंगी, इसलिए आप प्रयास जारी
रखें। वहीं आपके पारिवारिक जीवन के लिए यह
साल बहुत ही अच्छा रहने
वाला है। इस साल आपको
पैसों की कमी नहीं
रहेगी। वहीं आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहने
वाला है, लेकिन खान-पान पर ध्यान देना
होगा।
मूलांक 3
मूलांक
3 का स्वामी गुरु है व वर्षांक
का स्वामी मंगल है। गुरु-मंगल में मित्रता है। यह साल मूलांक
3 के जातक के लिए औसत
रहेगा। इस साल मूलांक
3 के जातक के लिए कुछ
खास नया नहीं होगा, लेकिन आप प्रयास करते
रहें। 2018 के शुरू में
आप किसी बात को लेकर परेशान
होंगे, स्थितियां जल्द सुधर जाएंगी और आपको कई
बहुत अच्छे मौके मिलेंगे। वहीं इस साल आपको
कई उतार-चढ़ावों का सामना करना
पड़ सकता है, लेकिन आप विचलित न
होना, बल्कि इस दौरान सकारात्मक
रहें। वहीं अगर हम आर्थिक स्थिति
की बात करें तो आपको कुछ
अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। यह
साल स्वास्थ्य के मामले में
अच्छा रहेगा। इस साल आप
अपने बच्चों के साथ सुखद
पल बिताने में सफल रहेंगे।
मूलाकं 4
मूलांक
4 का स्वामी राहु है वहीं वर्ष
का मूलांक 9 होकर इसका स्वामी मंगल है। दोनों में शत्रुता है। इस कारण मूलांक
4 के जातक को चुनौतियों का
सामना करना पड़ेगा, लेकिन मेहनत से इन चुनौतियों
से पार पा लेंगे। वहीं
घरेलू मामलों में आपको मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। इस साल मानसिक
तनाव आने पर आप योग
और ध्यान का सहारा लें।
छात्रों को एकाग्रता में
कमी महसूस हो सकती है।
इसलिए भटकने से अच्छा होगा
कि छात्र अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।
मूलांक 4 के जातक के
लिए 2018 औसत है, लेकिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे
बढ़ते रहना है।
मूलांक 5
मूलांक
5 का स्वामी बुध है वहीं वर्ष
का मूलांक 9 है। मंगल, बुध के साथ समभाव
रखता है। वर्ष 2018 मूलांक 5 के जातक के
लिए मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। इस साल जातक
को नई चुनौतियं मिलेंगी।
इस साल अगर आप सकारात्मक बनें
रहेंगे तो कॅरियर में
नई ऊंचाई छूएंगे। इस साल रुपये
का आगमन होता रहेगा, लेकिन खर्चों पर लगाम रखें।
मूलांक 6
मूलांक
6 का स्वामी शुक्र व वर्ष का
मूलांक 9 है व उसका
स्वामी मंगल है। शुक्र व मंगल में
शत्रुता है। इस कारण मूलांक
6 अंक के जातक को
सफलता के लिए अधिक
मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन भाग्य जातक के साथ रहेगा।
इस साल सकारात्मक परिणाम के लिए सकारात्मक
रुख अपनाना जरूरी है। 2018 में आपको कई सुनहरे अवसर
मिलेंगे, लेकिन इन अवसरों को
पाने के लिए कड़ी
मेहनत के साथ-साथ
आपको स्मार्ट तरीके से काम भी
करना होगा। वहीं इस साल वैवाहिक
जीवन के लिए आपसी
समझ बेहद जरूरी है। इस साल आपको
अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान
देना होगा।
मूलांक 7
ज्योतिष
के अनुसार मूलांक 7 का स्वामी केतु
है व वर्ष के
मूलांक का स्वामी मंगल
है। केतु व मंगल में
आपसी मित्रता है। केतु जिस ग्रह के साथ रहता
है, उस जैसा ही
प्रभाव देता है। मूलांक 7 के जातक के
लिए वर्ष 2018 खुशियों से भरा रहेगा।
इस साल जातक को कई सुनहरे
अवसर मिलने के साथ—साथ
कुछ बड़े बदलाव होंगे और जिन अच्छे
परिणामों की तलाश आपको
वर्षों से थी वो
भी देखने को मिल सकते
हैं। इस साल जातक
के घर में मांगलिक
कार्यों का आयोजन होगा।
वहीं गृहस्थ जीवन के लिहाज से
यह साल अच्छा रहेगा।
मूलांक 8
मूलांक
8 का स्वामी शनि है व वर्ष
के मूलांक का स्वामी मंगल
है। ज्योतिष के अनुसार मूलांक
8 के जातक के लिए वर्ष
2018 में पूर्व में किए गए कार्यों के
कारण कई चुनौतियां आएंगी।
जातक की सफलता में
कई बाधाएं आएंगी, जिस कारण आप तनाव में
रहेंगे। इस साल आपको
घरेलू मामलों में अधिक सतर्कता बरतने की आवश्कता है।
स्वास्थ्य के मामले में
भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
वहीं छात्र—छात्राओं को पढ़ाई में
भी दिक़्क़तें आएँगी और एकाग्रता की
कमी रहेगी, लेकिन आप सकारात्मक के
साथ आगे बढ़ें।
मूलांक 9
ज्योतिष
के अनुसार मूलांक 9 का स्वामी मंगल
है व वर्ष के
मूलांक का स्वामी भी
मंगल ही है। यह
समय आपके लिए अपनी शक्ति का भरपूर प्रयोग
करने का है। मूलांक
9 के जातक के लिए 2018 बहुत
अच्छा रहेगा और आपकी सफलता
एक नए मुकाम पर
पहुँचेगी और आय के
नए स्रोत बनेंगे। सेहत के मामलों में
भी वर्ष 2018 अच्छा रहेगा। वहीं कारोबारियों के लिए भी
यह साल अच्छे परिणाम लेकर आएगा। राजनेताओं और धावकों के
लिए 2018 काफी अच्छा रहेगा।

No comments:
Post a Comment