TOP TNF News: 25 दिसंबर राशिफल

25 दिसंबर राशिफल




मेष राशि

अपनों की चिंता बनी रहेगी मन में तो कामकाज से जुड़े फैसले भी गलत होते चले जायेंगे, इसलिए घर-परिवार में अपनों की बात को समझें और अगर उनकी आपके प्रति अपेक्षा है तो उन्हें पूरा करने की कोशिश कर लें।

वृषभ राशि

थोडा सा भरोसा रखेंगे तो आपकी मेहनत आपके काम में लगेगी और बड़ी सफलता भी देगी। यह ओर बात है की चुनोती भरा समय है इसलिए लोगों को समझना और सम्भालना थोडा सा कठिन भी होगा।

मिथुन राशि

धन आगमन के साधन अच्छे बने हुए हैं पर बचत आपको परेशान कर रही है, हो सकता है आपकी उम्मीदें ज्यादा हों पर फिर भी बचत आड़े वक्त में काम आएगी यह भी एक बड़ी सच्चाई है।

कर्क राशि

कामकाज की स्तिथि ठीक है पर घर-परिवार में फिर भी तनाव हो सकता है। इसी वजह से आप अपने फोकस को निजी जीवन की ओर लगाये हुए हैं ताकि वो समस्याएँ सम्भाल ली जाएँ।

सिंह राशि

बहुत सारे ऐसे विचार जिनके बारे में पूरी जानकारी नहीं है वो आपको परेशान कर रहे हैं। उसमे दूरस्थान से जुड़े कई तरह के मुद्दे भी शामिल हो सकते हैं।

कन्या राशि

आर्थिक स्तिथि ठीक है पर लेनदेन के दबाव बहुत सारे हैं इसलिए इस समय की परेशानियों को संभालना थोडा सा कठिन भी हो रहा है। आपको बहुत कुछ सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

तुला राशि

काम को लेकर मन में बहुत सारी चिंताएं हैं। अपने बलबूते पर आप आगे भी बढना चाह रहे हैं और उसके लिए मेहनत भी कर रहे हैं, फिर भी वो तसल्ली नहीं बन पा रही जो की होनी चाहिए।

वृश्चिक राशि

हालात कई रूप से मददगार हैं जिसके चलते ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी हुई हैं पर आपको यह भी लगता है की हालात ने आपका पूरा साथ नहीं दिया जितना की होना चाहिए था।

धनु राशि

अनजान चिंताओं ने आपको घेर रखा है। जबकि सच्चाई यह है की आप अपनी मेहनत से बहुत कुछ काबू में ला सकते हैं फिर भी मन का भटकाव आपको चैन से बैठने नहीं दे रहा।

मकर राशि

अपने आसपास के लोगों से तालमेल बनाये रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपकी बात का कोई ओर मतलब निकाल लिया जाए ऐसा बहुत हद तक सम्भव है, इसलिए अपनी बात को कहने से पहले रुक जाएँ और फिर सोच लें।

कुंभ राशि

अपने मन को बहुत शांत करना पड़ेगा ताकि ज़िन्दगी का सुख और सुकून बना रहे। विनम्रता से ही अपनी परिस्थितियों को सँभालने की कोशिश करनी होगी।

मीन राशि

किसी प्यार के रिश्ते में बढती हुई इच्छाएं आपको परेशानी में डाल सकती हैं और उसका बुरा असर ज़िन्दगी की बाकी चीज़ों पर भी अनजाने में पड़ सकता है।

No comments:

Post a Comment