TOP TNF News: राशिफल 24 दिसंबर

राशिफल 24 दिसंबर




मेष राशि
लोगों की मदद करने से आप उनका दिल जीत सकते हैं। ऐसा करने से जो आपको ख़ुशी मिलेगी उसकी तुलना किसी ओर चीज़ से नहीं की जा सकती। इस समय का पूरा फायदा उठाईये और अपनों से जुड़े रहिये।
वृषभ राशि
कई तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। अगर विचार न मिलें तो यह भी एक बहुत बड़ी ज़िन्दगी की रुकावट है जो सुख का आभास नहीं दे सकती, इसलिए भी किसी परेशानी से बचकर ही चलना होगा।
मिथुन राशि
रिश्तों की ओर झुकाव बढ़ रहा है। कोई प्यार का रिश्ता भी ऐसा है जो आपको अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में आपके मन का उतार-चढ़ाव फिर भी बना रह सकता है।
कर्क राशि
घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखना इस समय की प्राथमिकता होनी चाहिए। आपके अंदर कुछ नकारात्मकता है जो आपको लोगों से अलग-थलग करती चली जा रही है। यही इस समय की परेशानियों का कारण हो सकता है।
सिंह राशि
हालात इसलिए मददगार हैं क्योंकि आप से मेहनत करवा पा रहे हैं। ज़िन्दगी को आगे बढाने के लिए यह एक ऐसा ज़ज्बा है जो आपको हर तरह से मदद कर सकता है।
कन्या राशि
अचानक धन लाभ की सम्भावना बनती चली जा रही है। इसी वजह से घर-परिवार में खुशियाँ बनी रहें और आप अपनों से जुड़े रहें ऐसा ही कहते हैं आपके तारे।
तुला राशि
हालात कई तरह से आपकी पकड में आते चले जा रहे हैं, उसका एक बड़ा कारण यह भी है की आप अपनी परिस्थितियों को बहुत सूझबूझ से संभालना चाह रहे हैं।
वृश्चिक राशि
बढ़ते हुए खर्चों का असर कुछ यह भी है की आपका मन भटका रहें और आप ज़ल्दबाज़ी में भी फैसले करें, इसलिए जो भी करें बहुत शान्ति के साथ और संयम के साथ।
धनु राशि
आपके लिए लाभ की स्तिथि आपकी अपनी क़ाबलियत से बनेगी। पढाई की ओर ध्यान देकर जो आप अपने लिए भविष्य का रास्ता बना रहें है वो आपका बहुत दूर तक साथ निभा सकता है।
मकर राशि
कामकाज की स्तिथि को बहुत ध्यानपूर्वक समझना होगा। किसी भी काम या कारोबार में पैसा भी लग सकता है और आपकी मेहनत भी लग सकती है। यह दोनों ही चीज़ें आपको आगे चलकर मदद जरुर करेंगी।
कुंभ राशि
हालात मददगार हैं क्योंकि भाग्यशाली स्तिथि है। इसी के चलते धनलाभ की अच्छी संभावनाएं भी बनी हुई हैं।
मीन राशि
हालात कठिन हैं क्योंकि कई तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। किसी काम या कारोबार में आपका पैसा भी फंस सकता है, इसलिए भी अपने कदम सूझबूझ से ही आगे बढाने होंगे।

No comments:

Post a Comment