मेष राशि
लोगों के प्रति हर तरह का अच्छा विचार आपकी ज़िन्दगी के मायने बदल सकता है। लोग आपकी कोशिशों को समझें और आप लोगों के लिए कुछ कर पायें इससे अच्छा तो ओर कुछ हो ही नहीं सकता।
वृषभ राशि
पैसे के लेनदेन में सतर्कता बरतनी होगी। कोई भी चीज़ अनजाने में भी आपको नुकसान की ओर ले जाए इस चीज़ से बचना ही पड़ेगा।
मिथुन राशि
काम से लाभ का योग इस वजह से है क्योंकि आप अपनी अच्छाई को और अपनी काबलियत को पूरी तरह से इस्तेमाल कर पा रहे हैं। इसी वजह से रिश्तों में आपको हर तरह का सहयोग और समर्थन मिल रहा है।
कर्क राशि
मन में बैठी हुई नकारात्मकता को हटा देंगे तो ज़िन्दगी की अच्छाई भरपूर नजर आएगी। यह ओर बात है की घर-परिवार से जुड़े तालमेल को भी साथ ही साथ संभालना होगा।
सिंह राशि
तकदीर साथ देगी तो आपकी प्रेरणा ओर जगेगी। अपनी काबलियत को तराशने का बहुत अच्छा समय बना हुआ है जिससे पूरा फायदा उठाया जा सकता है।
कन्या राशि
घर-परिवार की खुशियाँ बनी हुई हैं पर रुकावटें साथ ही साथ चलती चली जा रही हैं। किसी भी तरह की रुकावट को अपनी लगन से ही दूर करने की कोशिश करनी पड़ेगी।
तुला राशि
कोई भी ऐसा विकल्प अच्छा होगा जो आपको नयी प्रेरणा दे सके की आप कुछ बेहतर कर सकें। हालात इसी रूप से आपके लिए बनते चले जा रहे हैं जिसमे अपने मन में प्रतियोगिता की भावना बनानी होगी।
वृश्चिक राशि
बढ़ते हुए खर्चों का दूसरा नाम नुकसान भी हो सकता है पर आपकी स्तिथि कुछ भिन्न है। आपके लिए परिस्थितियाँ लाभदायक भी बनती चली जा रही है, इस गणित को समझने की जरूरत है।
धनु राशि
धनलाभ की सम्भावना भी है और खर्चे भी बढ़ रहे हैं। कुलमिलाकर हालात आपकी मदद ही करना चाह रहे हैं। ऐसे में कामकाज के प्रति थोडा रुझान कम हो जाए यह बहुत हद तक संभव है।
मकर राशि
कामकाज एक ऐसा क्षेत्र है जिसे समझना भी है और बहुत बचाकर भी चलना है। जो कुछ बहुत अच्छा लग रहा है उसके पीछे भी बहुत सारी चुनोतियाँ छुपी हुई हो सकती हैं।
कुंभ राशि
काम से लाभ भी है और हर तरह की अच्छाई भी बनी हुई है। यहाँ तक की घर-परिवार की खुशियाँ भी आपको अपनों से जोड़े रखने में सक्षम हैं।
मीन राशि
कामकाज से जुड़े बहुत से दबाव हैं जो आपकी पकड में नहीं आ रहे और यह एक ऐसा लम्बा चलने वाला दौर है जिसमे आपको बहुत सारा संयम भी रखना पड़ेगा।
No comments:
Post a Comment