मेष राशि
कामकाज को आगे बढाने की संभावनाएं बढती चली जा रही हैं पर ऐसे में अपने घर से दूर जाने की या किसी यात्रा की बात भी हो सकती है जिसके चलते आपके मन में बहुत सारे बनते बिगड़ते विचार हैं।
वृषभ राशि
आर्थिक सुख समृद्धि को बढ़ाने के बहुत सारे विचार हैं मन में, जिन्हें पूरा करने के लिए मुश्किल भरे दौर से भी गुजरना पड़ेगा। मेहनत कर लेना ज़िन्दगी की एक ऐसी सच्चाई है जिसे पूरा तो करना ही पड़ेगा।
मिथुन राशि
अपने कामकाज को आगे बढाने के लिए लोगों से जुड़ना पड़ेगा। ऐसे में अपने आपको बदल लेने की भी जरूरत पड़ेगी। लोगों से तालमेल बनाये रखने से भी ज़िन्दगी की ख़ुशी बनी रह सकती है।
कर्क राशि
आप अपनी जगह सही हैं यह बहुत हद तक संभव है, पर कुलमिलाकर हालात ऐसे हैं की लोग आपसे खुश नहीं हैं। यही वजह है की आप भी लोगों पर उतना भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।
सिंह राशि
मन परेशान है क्योंकि घर-परिवार से जुड़ी बहुत सारी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अगर कोई प्यार का रिश्ता आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा तो फिर गलतियाँ होती चली जायेंगीं।
कन्या राशि
निजी जीवन के हालात सुधारना इस समय की प्राथमिकता होनी चाहिए। आपको ऐसे मौके भी मिलेंगे तो आपसी तालमेल को बढ़ा सकें।
तुला राशि
अपने भटकते हुए विचारों को थाम लें। थोड़ी सी कोशिश करने से आपकी प्रेरणा और जगेगी जिसके चलते आपको बड़ी सफलता मिल सके। यह सबकुछ अपने मन में शान्ति बनाने से भी सम्भव होगा।
वृश्चिक राशि
कामकाज से जुडी सम्भावनाओं को बहुत ध्यानपूर्वक समझना होगा और किसी भी तरह की ज़ल्दबाज़ी से बचना होगा। अगर अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे तो आपका लाभ भी लगातार बना रहेगा।
धनु राशि
आप ज़िन्दगी की खुशियाँ हर कीमत पर बनाये रखना चाह रहे हैं फिर भी मन का उतार-चढ़ाव ऐसा है जो कुछ न कुछ परेशानी पैदा करता चला जा रहा है।
मकर राशि
नुकसान की परिस्थितियां कई रूप से बन सकती हैं। बचत का खतरे में पड़ जाना या लोगों का नाराज़ हो जाना यह भी नुकसान का ही एक रूप है।
कुंभ राशि
पैसा भाग्यशाली रूप से भी आ सकता है और किसी की मदद के रूप से भी आ सकता है, पर जो अच्छाई अपनी मेहनत से बनेगी उसकी तुलना किसी और चीज़ से नहीं की जा सकती।
मीन राशि
कामकाज की प्राथमिकता बहुत है पर कामकाज से जुड़ी चुनोतियाँ भी बहुत सारी हैं, इसलिए कुछ भी गलत होने का अंदेशा बना रह सकता है। ऐसे में अपने काम या कारोबार में बहुत ज्यादा पैसा लगाने से भी बचना होगा।
No comments:
Post a Comment