TOP TNF News: 7 दिसंबर राशिफल

7 दिसंबर राशिफल

7 दिसंबर राशिफल

7 दिसंबर राशिफल



मेष राशि

स्वास्थ्य मामले में लापरवाही ना करें। कोई अज्ञात भय या चिंता से परेशान रहेंगे। व्यापार में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक कार्यों में सराहना मिलेगी। यात्रा से लाभ होगा।

वृषभ राशि

चोट या दुर्घटना का भय रहेगा। परिश्रम की अधिकता परंतु लाभ कम रहेगा। भाइयों से कोई विवाद हो सकता है। आय व्यय का संतुलन बनाकर चलें। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि

मित्र भी शत्रुवत व्यवहार करेंगे। आर्थिक लाभ के लिए यात्रा करना पड़ सकती है। घर परिवार में प्यार व सम्मान मिलेगा। कार्य क्षेत्र में पूछपरख बढ़ेगी। पुराना रोग उभर सकता है।

कर्क राशि

सेहत के प्रति जागरुक रहें। खानपान व व्यायाम पर ध्यान दें। परिवार में मांगलिक आयोजन की रुपरेखा बन सकती है। किसी को उपहार देंगे। भौतिक साधनों में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि

अतिरिक्त आय की प्राप्ति होगी। आपके व्यवहार में विनम्रता आएगी। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या राशि

दिनचर्या अस्तव्यस्त रहेगी। कामकाज में मन नहीं लगेगा। शादी पार्टी में जाना पड़ सकता है। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सम्मान करेंगे।

तुला राशि

प्रगति के लिए अतीत के कुछ मुद्दों को सुलझाने की आवश्यकता है। किसी अनजान व्यक्ति की बातों पर भरोसा न करें। आवेश में आकर कोई कार्य न करें। नेत्र रोग उभर सकता है।

वृश्चिक राशि

लक्ष्य बनाकर कार्य करना पसंद करेंगे। कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। आय व्यय का संतुलन बनाकर चलेंगे। दूसरों की भलाई करने में आगे रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि

शक करने की आदत से घर में विवाद हो सकता है। भौतिक रुप से धन लाभ हो सकता है। पुराने असाध्य हावी हो सकते हैं। चल अचल संपत्ति में इजाफा कर सकते हैं। यात्रा के दौरान सावधानी रखें।

मकर राशि

जीवन के प्रति अपनी सोच में बदलाव लाएंगे। प्रिय मित्रों से मेल मुलाकात प्रसन्नता देगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। पति पत्नी के मध्य सामंजस्य रहेगा। यात्रा से लाभ होगा।

कुंभ राशि

सरकारी काम बनेंगे। नवीन वस्त्र, आभूषण की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ होगा। भौतिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

मीन राशि

अतिरिक्त आय के साधन सुलभ हो सकते हैं। प्रिय मित्रों से मेल मुलाकात हर्ष देगी। नौकरी में आपका प्रभुत्व बना रहेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। माता पिता का स्नेह मन को प्रसन्नता देगा।


No comments:

Post a Comment