TOP TNF News: वास्तुशास्त्र की बात

वास्तुशास्त्र की बात

वास्तुशास्त्र की बात मानें  तो यह हमारे जीवन को चलाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह बातें तो सभी जानते हैंलेकिन आज हम वास्तु से जुड़े कुछ तत्वों के बारे में बताएंगे। जिन्हें जानकर आपको हैरानी होगी और आप उन गलतियों को फिर नहीं दोहराएंगे। जिस गलतियों की वजह से आपको कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


एक बाल्टी पानी :आप रोज सोने जाने से पहले बाथरूम और किचन में एक बाल्टी पानी भरकर जरूर रख दें। इससे आपको धन लाभ होगा और आपके उन्नति के रास्ते खुलने लगेंगे।

मिठाइयां :आम तौर पर जब लोग खुश होते हैं। और इस खुशी के मौके परहम मिठाइयां बांटते हैं। लेकिन इस बारे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कहा जाता हैं कि, हर 2 महीने में दफ्तर में अपने साथियों के संग मिठाई बांटकर जरूर खानी चाहिए। इससे आपके तरक्की के लिए नए रास्ते बनते हैं।

खीर : महीने में एक बार खीर जरुर बनाएं। और उस खीर को लक्ष्मी जी को भोग लगाकर सभी घरवालों के साथ बैठकर खाएं। इससे घर में दरिद्रता नहीं आती और सुख शांतिबनी रहती है।

जूठे बर्तन  :वैसे भी यह कहने वाली बात तो है नहीं कि रात में झूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए। इससे लक्ष्मी जी रुष्ठ हो जाती है।

कूड़ा दान कूड़ादानआपको इस बात का हमेशा ध्यानरखना चाहिए कि कूड़ादान ठीक द्वार के आगे बिल्कुल ना रखें। ऐसा करने से लक्ष्मी जी घर में प्रवेश नहीं करती और आप उनकी कृपा से वंचित रह जाते हैं।

सूर्यास्त हो जाने के बाद : जब सूर्यास्त हो जाए उसके बाद आप कभी भी दूध और दही किसी को ना दे ऐसा करने से आपसे आपका भाग्य रुठ जाता है। फिर चाहे बाहर बैठा कुत्ता ही क्यों ना। बाहर के किसी को कुछ ना दें।

No comments:

Post a Comment