मेष राशि
आप अपनों को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। रिश्तों से जुडी घबराहट को ऐसा करने से मदद मिलेगी पर अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी एक नजर तो रखनी ही पड़ेगी ताकि हालात सम्भले रहें।
वृषभ राशि
चाहे पैसे से जुड़ा कोई फैसला हो या रिश्तेनातों से जुड़ा, इस समय कोई बड़ा फैसला न करें। पैसे के लेनदेन में भी इस बात को समझें ताकि कोई छुपा हुआ नुकसान न आपको झेलना पड़ जाए।
मिथुन राशि
इस समय की सबसे बड़ी जरूरत यह है की कामकाज से जुड़े प्रदर्शन को बेहतर करना होगा तब जाकर लोगों का पूरा समर्थन आपको मिल पायेगा जो आप चाह रहे हैं। ऐसे में अपने कारोबार में बहुत ज्यादा पैसा लगाने से भी बचना होगा।
कर्क राशि
हालात इस रूप से मददगार हैं की आप अपने काम को भी आगे बढ़ा सकें और अपनों के लिए भी कुछ कर सकें। इसी वजह से आपका ज्ञान भी आपको हर तरह से मदद ही करेगा।
सिंह राशि
हालात हर तरह से मददगार हैं जो आपको नयी प्रेरणा दे रहे हैं। इसी वजह से रिश्तों को संभाले रखना भी आसान हो रहा है। ऐसे में आपकी बात भी लोगों को समझ में आये ऐसा ही कहते हैं आपके तारे।
कन्या राशि
अपनों की मदद भी मिलेगी और धनलाभ के जरिये भी बने रहेंगे। उस लाभ को अपनी कोशिशो से बढाने से फायदा जरुर होगा, इसलिए अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा।
तुला राशि
कोई न कोई अच्छा विकल्प आपके सामने खुल सकता है जो आपकी आर्थिक स्तिथि को बेहतर करे, पर अपने मन में बैठी हुई उत्तेजना को तो फिर भी संभालना ही पड़ेगा ताकि वो धनलाभ कहीं बिखरता न चला जाए।
वृश्चिक राशि
जो भी परेशानियाँ हैं आपकी खुद की बनायीं हुई हैं। ज़ल्दबाज़ी में किसी भी तरह का बड़ा कदम उठाने से इस वजह से बचना ही होगा।
धनु राशि
आपकी अपनी मेहनत और लगन आपकी आर्थिक स्तिथि को बेहतर कर सकती है और बढ़ते हुए खर्चे कुछ ऐसे हैं जिस ओर आप ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए कुछ हद तक पैसा बर्बाद भी होता चला जा रहा है।
मकर राशि
लोगों से मदद तो भरपूर मिलेगी पर वो मदद बिखरती चली जाएगी। अपनी बढती हुई जरूरतों को भी पूरा करना पड़ेगा पर जरूरतों से बढ़कर भी नुकसान होता चला जायेगा।
कुंभ राशि
हालात मददगार हैं और इस वजह से धनलाभ के योग भी बने हुए हैं। यही कारण है की आपकी कोशिशें भी कारगर हो रही हैं जो आपको बड़ी सफलता दे सके।
मीन राशि
कामकाज से जुडी चुनोतियाँ भी बढ़ सकती हैं और आपकी बचत या आपका पैसा भी कहीं फंस सकता है, इसलिए इस समय किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से तो बचना ही होगा।
No comments:
Post a Comment