मेष राशि
ज़िन्दगी में लोगों से मनमुटाव हो जाएँ तो मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आपको भी निजी जीवन में और अपने आसपास के लोगों से शान्ति बनाये रखनी होगी ताकि कोई बात बिगड़े नहीं।
वृषभ राशि
पढाई-लिखाई से जुड़े हालात कठिन हैं इसलिए और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कोशिश यह भी होनी चाहिए की जो भी आप कर रहे हैं उसमे और एकाग्रचित हो जाएँ।
मिथुन राशि
घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखना इस समय की प्राथमिकता होनी चाहिए। आप ऐसा करना भी चाह रहे हैं पर आपकी बातों में असंतोष झलक रहा है और यही ठीक नहीं है।
कर्क राशि
अपनी कोशिशों को बढाने के लिए अपने फोकस को और ज्यादा बेहतर करना पड़ेगा, फिर भी हो सकता है की आप अपनी कोशिशों को उतना मज़बूत न कर पायें। ऐसे में अपने पैसे के लेनदेन को संभालना होगा।
सिंह राशि
पैसे की स्तिथि ठीक है और आप अपनी बचत को बढाने के लिए योजनाबद्ध रूप से आगे बढ़ना चाह रहे हैं, इसी प्रयास से कामकाज से लाभ सुनिश्चित है जो आपको सफलता दे सके।
कन्या राशि
आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है क्योंकि हालात आपकी मदद करना चाह रहे हैं। आपका असंतोष बना रहे यह बहुत हद तक संभव है क्योंकि आपकी उम्मीदें कुछ ज्यादा हैं। अपनी उम्मीदों को भी अपनी ही कोशिश से पूरा करना पड़ेगा।
तुला राशि
मन का भटकाव कुछ ऐसा है की कुछ अच्छा नहीं लग रहा इसलिए आप हर तरह के परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं। कामकाज से जुड़ा असंतोष भी इसी परिस्थति में शामिल है।
वृश्चिक राशि
धनलाभ की स्तिथि अच्छी है और आमदनी बचत में भी परिवर्तित हो रही है। हालात इस वजह से मददगार हैं क्योंकि कामकाज से लाभ सुनिश्चित है।
धनु राशि
कामकाज की स्तिथि मददगार है क्योंकि आपकी लगन नजर आ रही है। ऐसे में हालात भी अपना पूरा योग्दानदेय हैं ताकि आपकी अच्छाई भरपूर बनी रहे।
मकर राशि
आप ऐसी उम्मीद लगा रहें है की हालात ही आपकी हर तरह से मदद कर दें और तकदीर अपना खेल खेल जाए, जबकि इस समय किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से बचना होगा। जिस उम्मीद से आप बड़ा रिस्क लेंगे वो उम्मीद पूरी नहीं होगी।
कुंभ राशि
आपकी चिंताएं बहुत सारे कारणों की वजह से है। अगर लोगों से विचार नहीं मिलेगे तो भी यह एक चिन्ता का विषय हो सकता है और बहुत ज्यादा कुछ लाभ होने वाला नहीं है।
मीन राशि
लोगों के प्रति सद्भावना बनाये रखनी होगी तभी जाकर लोगों का समर्थन और सहयोग आपको मिल पायेगा जो आपके काम में आपकी मदद करे।
No comments:
Post a Comment