TOP TNF News: 7 जनवरी को शनि देव का हुआ महापरिवर्तन, इन 5 राशियों को होगा लाभ

7 जनवरी को शनि देव का हुआ महापरिवर्तन, इन 5 राशियों को होगा लाभ





7 जनवरी सुबह 5:55 पर शनि देव धनु राशि में मूल नक्षत्र में प्रवेश हुआ है, साथ ही शनिदेव का उदय हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव के इस महापरिवर्तन का कई राशियों को लाभ मिलेगा। इन 5 राशियों को अत्याधिक लाभ होगा। इन 5 राशियों में मेष, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि शामिल हैं। आइए जानते हैं कि शनि देव के इस परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा

मेष राशि

कार्यक्षेत्र क्षेत्रों में उन्नति के योग बनेंगे। आर्थिक सामाजिक लाभ की प्रबल संभावना है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। भाग्योदय और पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पदोन्नति के योग उत्तम हैं।

वृषभ राशि

नौकरी या कारोबार में कुछ रुकावटें सकती हैं। आर्थिक मामलों में भी रही दिक्कतों को शांत चित्त से सुलझाना होगा स्वास्थ्य के प्रति भी आपको ध्यान रखने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। यह गोचर आपके लिए सामान्य से कुछ कम फलदाई रहेगा।

मिथुन राशि

भाग्य विशेष मेहरबान होगा। साझेदारी में किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। कार्य में सफलता के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से सामान्य समय रहेगा।

कर्क राशि

पुराने कर्ज और कर्ज से प्रयास करने पर मुक्ति मिल सकती है। कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। मामा पक्ष से विशेष मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जटिल कार्यों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

आर्थिक क्षेत्र क्षेत्र में हो रही दिक्कतों को शांति और सहयोग के साथ हल कर पाएंगे। संतान को विदेश भेजने का कार्यक्रम है तो सफल होंगे। आय की स्थिति अच्छी रहने वाली है।

कन्या राशि

सामाजिक कार्यों में आपका योगदान बढ़ेगा। मां के स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रहेगा स्वास्थ्य भी उत्तम रहने की संभावना है।

तुला राशि

भाग्यवर्द्धक यात्रा के योग बन रहे हैं। सामाजिक स्तर पर मान सम्मान बढ़ेगा। भाइयों के सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

यह समय आपके लिए मकान बहान संपत्ति आदि में निवेश करने पर सफलता दिला सकता है। धन संग्रह के भी योग बनते दिख रहे हैं। धन संग्रह का योग बन रहा है। आर्थिक सामाजिक पक्ष आपके लिए शुभ है।

धनु राशि

कठिन परिश्रम से सफलता के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में कुछ दबाव महसूस कर सकते हैं हिम्मत ना हारे हैं। समय आपके लिए आगे बहुत अच्छा रहने वाला है। भाई बहन से संबंधित कार्यों में दौड़-भाग हो सकती है।

मकर राशि

लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। शत्रु परास्त होंगे। आप अपने ऋणी भी उतारने की स्थिति में होंगे। कोई बड़ा कार्य करने में धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। पैसे का सोच-समझकर उपयोग करें, अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने कि आपके लिए सलाह है।

कुंभ राशि

आमदनी के नए स्रोत बनने का योग है। आमदनी के एक से अधिक स्रोत बनाने में आप कामयाब हो सकते हैं। व्यापार में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। पुराना रुका हुआ धन भी आपको वापस मिलने की संभावना बन रही है।

मीन राशि

व्यवसाय क्षेत्र में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नया व्यापार कार्य की योजना भी बना सकते हैं। पदोन्नति के भी योग हैं। पद प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति हो सकती है। रोजगार और व्यापार के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।




No comments:

Post a Comment