TOP TNF News: मंगलवार 16 जनवरी 2018 राशिफल

मंगलवार 16 जनवरी 2018 राशिफल




मेष राशि

काम के प्रति जो पहले असंतोष था अब वो भरोसे में तब्दील होता चला जा रहा है। नए रास्ते भी खुलेंगे और अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के मौके भी मिलेंगे, इसलिए अपने मन में बैठी हुए सारी घबराहट हटा दें।

वृषभ राशि

अगर आप निरंतर तकदीर के प्रति सवाल खड़े करते चले जायेंगे तो कुछ न कुछ ऐसा आपको नजर आता रहेगा जो आपको खुश न करे। असंतोष इसी तरह से बनता है और व्यर्थ में बढ़ता चला जाता है और आगे चलकर परेशानियों का एक कारण भी बन जाता है।

मिथुन राशि

आपको कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा। जितना आप लोगों के करीब आने की कोशिश कर रहे हैं उतना ही उनकी कमियां आपको नजर आती चली जा रही हैं, और शायद यही ठीक नहीं है।

कर्क राशि

अगर लोगों के प्रति भरोसा उठ जायेगा तो फासले बढ़ते चले जायेंगे। ऐसे में आपकी अच्छी कही हुई बात भी किसी न किसी मतभेद का कारण बन जाएगी। इसे मैं आपकी गलती कहूँ या बनते बिगड़ते हालात, इस बारे में आपको सोचना तो पड़ेगा।

सिंह राशि

कामकाज के क्षेत्र में मतभेद बना रह सकता है जिसका असर रिश्तों पर भी आये। एक ओर तो आप किसी के करीब आना चाह रहे हैं और दूसरी ओर कुछ न कुछ ऐसा होता चला जा रहा है जो आपके फासले ही बढ़ा रहा है। यह इस समय की परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि

रिश्तों की अच्छाई बनाये रखना आपके अपने हाथ में है, पर कोई प्यार का रिश्ता ऐसा है जो आपकी परेशानियों का कारण फिर भी बना हुआ है, कभी तो आपको लगता है की सबकुछ ठीक हो गया, फिर आपको मंजिल कहीं बहुत दूर नजर आती है।

तुला राशि

आपकी कोशिशों के बावजूद निजी जीवन के हालात मध्यम से हैं। आप लोगों की अच्छाई को भी शक की नजर से देख रहे हैं। ऐसा करने से कभी कुछ हासिल होता नहीं है।

वृश्चिक राशि

चाहे आपका कामकाज हो या आपकी कोशिशें, हर चीज़ का मापदंड पैसा ही बनता चला जा रहा है। कुछ हद तक तो यह ज़िन्दगी की सच्चाई भी है। फिर भी आपको पैसे को सँभालने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी।

धनु राशि

आपकी आर्थिक स्तिथि ठीक है पर आप फिर भी तकदीर को आज़माना चाह रहे हैं पर बहुत कुछ ऐसा भी है जो आपके मन का बनाया हुआ है और उसमे उतनी सच्चाई नहीं है। पैसे के किसी भी तरह के लेनदेन में पड़ने में इस समय बचना ही बेहतर है।

मकर राशि

बहुत ज्यादा सोचकर आप अपने भरोसे को कम करते चले जा रहे हैं। अच्छी भली स्तिथि को कमी की नजर से देखने से भी बचना होगा, पर बड़ी जरूरत यह है की लोगों की आलोचना की तह तक पहुँचना होगा तब जाकर पूरी बात समझ में आएगी।

कुंभ राशि

घर-परिवार में अपनों के प्रति कोई ऐसा अविश्वास न रखें की उनसे फासले बढ़ जाएँ और अगर फासले बढ़ गए हैं तो इस बात में कमियां भी न निकालते चले जाएँ। हर चीज़ को सुधारने और सँवारने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी।

मीन राशि

कामकाज में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी पर शायद उतना लाभ न मिल पाए। इसे इस रूप से समझें की शायद आपकी उमीदें ज्यादा हैं और लाभ के बावजूद आप उतना खुश नहीं है और कमी लाभ में नहीं है, आपकी उम्मीदें ज्यादा हो सकती हैं।

No comments:

Post a Comment