मेष राशि
आपके काम या कारोबार में तरक्की की और सफलता की संभावनाएं बनती चली जा रही हैं, क्योंकि आपका प्रदर्शन बेहतर होना शुरू हो जायेगा और आपकी लगन बढ़ जायेगी, इसलिए अपने फोकस को बनाये रखें और इस स्तिथि का पूरा फायदा उठा लें।
वृषभ राशि
बदलते हुए हालात हैं और आपकी तकदीर आपका साथ निभाना चाह रही है। अगर कुछ समय से लोग आपके खिलाफ हैं तो वो भी अब आपका साथ देना चाहेंगे। हालात के सुधरने का और सँवरने का समय है, जिसमे घर-परिवार की खुशियाँ भी आपके लिए बनी रहें।
मिथुन राशि
आपको इस बात पर नजर रखनी होगी की कहीं आपका काम का कोई हर्जा तो नहीं हो रहा, अगर किसी भी वजह से आपका मेहनत से भरोसा उठ जायेगा तो उसका असर कई चीज़ों पर पड़ेगा। किसी प्यार के रिश्ते में कमियां आ जाएँ ऐसा भी हो सकता है।
कर्क राशि
पैसे के लेनदेन में जो कमियां रही हैं अब उन्हें सुधारने का समय आ गया है। आने वाले समय में आप अपनों की जरूरतों को भी पूरा कर पाएंगे क्योंकि आपकी आर्थिक स्तिथि सुधर रही है, इसलिए घर-परिवार में ख़ुशी का माहोल बना रहेगा।
सिंह राशि
गलती भरा समय है और सतर्कता बरतनी होगी। किसी को भी नाराज़ करने से बचना होगा। उसमे कामकाज के क्षेत्र में आपके साथी सहयोगी और आपके बॉस इत्यादि भी शामिल हो सकते हैं।
कन्या राशि
आपका झुकाव किसी प्यार के रिश्ते की ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। आनेवाला समय कुछ ऐसा भी है जिसमें आपकी इच्छाएं भी बढ़ जाएँ और आपका असंतोष भी। अगर आपकी उम्मीदें ज्यादा रहेंगी तो आपका असंतोष भी बढ़ा ही रहेगा इसलिए भी अपनी उम्मीदों को थामना पड़ेगा।
तुला राशि
आपको अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का आभास हो रहा है जिसके चलते आपकी सोच बदल रही है। अपनों के लिए कुछ अच्छा करने से ही ज़िन्दगी की सही ख़ुशी प्राप्त होती है। आनेवाला समय इस रूप से आपके लिए मददगार बना हुआ है।
वृश्चिक राशि
कामकाज से नयी प्रेरणा बनेगी जो आपके लिए आनेवाले समय को और बेहतर करेगी। मेहनत करने का समय बनता चला जा रहा है जिसके चलते बहुत सारे नए विकल्प भी आपके सामने उभरकर आये हैं, इसलिए आपके मन का उतार-चढ़ाव बहुत ज्यादा वाजिब नहीं है।
धनु राशि
आर्थिक स्तिथि बेहतर होने की संभावनाएं बनती चली जा रही हैं, क्योंकि तकदीर की भूमिका आपके लिए अच्छी बन रही है। आपकी आमदनी बचत में परिवर्तित हो सके ऐसे सुंदर संयोग बनते चले जा रहे हैं, इसका पूरा फायदा उठायें ताकि काम को भी इसी आशावादी नजरिये से देखा जा सके।
मकर राशि
हाल ही में लोगों से जो परेशानियाँ रही हैं अब उनके दूर होने का समय आ गया है। जो लोग आपके खिलाफ रहे हैं अब वो भी आपको समझना चाहेंगे और आपकी अच्छाई को परखना चाहेंगे। यह और बात है की कामकाज से जुडी चुनोतियाँ फिर भी आपके लिए बनी रहें।
कुंभ राशि
जो लोग आपका साथ निभा रहे थे शायद वो भी अब आपको किसी और नजर से देखना शुरू कर दें। लोग क्यों आपके खिलाफ होते चले जा रहे हैं इस बात को समझने की कोशिश करनी होगी। घर-परिवार से बढ़ती हुई दूरियां भी इसका एक कारण हो सकती है।
मीन राशि
धनलाभ की संभावनाएं आनेवाले समय में बढ़ती चली जाएँगी पर पैसा किस रूप से और कहाँ से आ रहा है इस बात पर भी एक नजर रखनी होगी। अगर आपकी देनदारी किसी भी वजह से बढती चली जाए तो वो भी ठीक नहीं होगी।
No comments:
Post a Comment