मेष राशि
पैसे को लेकर मन में असंतोष रहेगा तो उसका असर आपके घर-परिवार के रिश्तों पर भी आ जायेगा, इसलिए अपने मन में थोड़ी सी सुकून की भावना तो बनानी ही पड़ेगी। अगर आप ध्यान से सोचें तो आपकी पैसे की जरूरतें बहुत भाग्यशाली रूप से पूरी होती चली जा रही हैं और यह भी एक आशीर्वाद है।
वृषभ राशि
कामकाज को संभालने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है पर सबसे ज्यादा जरूरत यह है की खुद पर भरोसा करके आप अपनी मेहनत को बढ़ा लें। किसी भी तरह का अविश्वास आपके फोकस को बिगाड़ सकता है। अपनी ही कार्यक्षमताओं पर सवाल खड़े करते चले जाने से तो बचना ही होगा।
मिथुन राशि
तकदीर पर भरोसा करना और सपने देखना अच्छी बात है पर उसी अनुपात में मेहनत भी बढ़ जाए तभी फायदा होता है। आप सिर्फ धन लाभ के सपने देख रहे हैं और असंतुष्ट होते चले जा रहे हैं।
कर्क राशि
ज़िन्दगी में बहुत कुछ ऐसा है जो भरोसा बनाये रखने से ही पूरा हो पायेगा। आपका मन उचाट होता चला जा रहा है और यही ठीक नहीं है। ऐसे में गलती हो जाने की सम्भावना भी बढ़ जाती है।
सिंह राशि
दूरस्थान से जुड़ा हुआ असंतोष आपको परेशान कर रहा है, उसमे बहुत सारी चीज़ें ऐसी भी हैं जिनका आपको पूरी तरह से आभास नहीं है। ऐसे में लोगों से प्रति असंतोष बढ़ा लेना भी ठीक नहीं है।
कन्या राशि
पैसे के लेनदेन से आप परेशान हैं, अपनी आमदनी से भी आप संतुष्ट नहीं हैं इसलिए भी बढ़ते हुए दबाव आपको अच्छे नहीं लग रहे।
तुला राशि
अपने कामकाज की स्तिथि में कोई न कोई अच्छाई जरुर ढूँढनी होगी, ऐसा करने से ही आपको अपनी क्षमताओं का आभास होगा और आपकी मेहनत उभरकर आएगी। अगर कुछ सीखने का मौका मिल रहा है तो उसका भी फायदा उठा लें।
वृश्चिक राशि
आपकी अच्छाई भरपूर उभरकर आ रही है यह और बात है की शायद लोग उसे उस तरह से समझ न पायें। घर-परिवार में और रिश्तों में आपका असंतोष बना रहे यह भी बहुत हद तक संभव है जिसे संभाले रखने की कोशिश तो करनी ही होगी। अपने भटकते हुए विचारों को तो संभालना ही पड़ेगा।
धनु राशि
खर्चे में बढ़ रहे हैं और नुकसान भी हो रहा है। मन भी दुखी है क्योंकि आपकी कोशिशें उस रूप से फल नहीं दे पा रही हैं।
मकर राशि
तकदीर भी साथ नहीं दे रही है और पैसे का भी नुकसान हो रहा है। इसी वजह से रिश्तों में भी असंतोष नजर आ रहा है। अपने जीवनसाथी से और अपने साथी सहयोगियों से तालमेल बनाये रखने की जरूरत है।
कुंभ राशि
मन परेशान रहेगा तो उसका असर ज़िन्दगी की कई चीज़ों पर आ जायेगा। उनमे सेहत से जुडी परेशानियाँ भी उभर सकती हैं। लोगों से दूरियां बन जाना भी मन की परेशानी का एक बहुत बड़ा कारण हो सकता है।
मीन राशि
बहुत ज्यादा सोचेंगे तो मन परेशान रहेगा। इच्छाएं बहुत बढ़ जाएँगी तो किसी रिश्ते पर भी उसका असर आना शुरू हो जायेगा। इंसान की हर इच्छा पूरी हो जाए ऐसा होता नहीं है, इसलिए भी अपने भटकते हुए विचारों को बहुत संभाले रखने की जरूरत पड़ेगी।
No comments:
Post a Comment