TOP TNF News: मकर संक्रांति के पावन दिन करें ये उपाय, जीवन में दिखने लगेगा प्रभाव

मकर संक्रांति के पावन दिन करें ये उपाय, जीवन में दिखने लगेगा प्रभाव


मकर संक्रांति




ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति का त्यौहार अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सूर्य का गोचर मकर राशि में तो होता ही है साथ ही साथ वह दक्षिणायन से उत्तरायण भी हो रहे होते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन को अपने लिए और शुभ बनाने और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने के लिए हमें दान और कुछ उपाय अवश्य करने चाहिए। अब वो शास्त्रीय उपाय क्या हैं जो वाकई आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकते हैं यह हम आपको आगे बताने जा रहे हैं।

तिल के तेल की मालिश


मकर संक्रांति के दिन तिल का दान तो किया ही जाता है लेकिन अगर तिल के तेल की मालिश की जाए तो यह भी एक अच्छा उपाय है। आप तिल का उबटन बनाकर अपने शरीर पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से बुरा समय दूर होता है और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होती है, सूर्य के प्रभाव के कारण मनुष्य का बुरा समय दूर होता है और मान सम्मान बढ़ता है।

सूर्य पूजा


मकर संक्रांति के दिन सूर्य पूजा का विशेष महत्व होता है, आपको पानी में थोड़े तिल डालकर सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मकर संक्रांति


मकर संक्रांति के दिन खासतौर पर तिल के बने व्यंजन खाना चाहिए। इन चीजों को खाने से भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं।

गरीबों को दान



मकर संक्रांति के दिन तिल का दान अवश्य किया जाना चाहिए, आप गाय और गरीबों को तिल या तिल से बनी वस्तुएं दान कर सकते हैं। साथ ही साथ आपको भी तिल से बने व्यंजन खाने चाहिए, यह अत्यंत शुभ होता है।

No comments:

Post a Comment