मेष राशि
ज़िन्दगी में आगे बढने के कई तरह के मापदंड होते हैं जो हर इंसान की इच्छाओं और आकाँक्षाओं के अनुरूप बनते बिगड़ते हैं। आपके मन में इच्छा यह है की अपने काम को आगे बढ़ाना है और अपने धन की स्तिथि को मज़बूत करना है।
वृषभ राशि
मन में बिठाई हुई दुविधाएं आपके उतार-चढ़ाव का कारण हो सकती हैं। भावुकता से फैसले करने से सही और गलत की परिभाषा धुंधली पड़ जाती है, इस वजह से भी अपने अंदर बहुत सारे परिवर्तन लाने होंगे।
मिथुन राशि
ज़िन्दगी में लोगों की तरफदारी भी कभी-कभी करनी पड़ जाती है। आपके लिए तो अच्छाई यह बनी हुई है की लोग भी आपके प्रति हिमायत रखते हैं। रिश्तों को समझना और संभालना ऐसे में आसान हो जाता है।
कर्क राशि
कुछ इस रूप की रुकावटें बनती चली जा रही हैं जिससे आपका नुकसान हो जाए। जो बात आज छोटी लग रही है उसे आगे चलकर बिगड़ जाने का और उससे नुकसान हो जाने का अंदेशा है, इसलिए लोगों की आलोचना को समझें।
सिंह राशि
आपकी बेहतर होती हुई एकाग्रता आपसे बहुत कुछ करवा लेगी। यहाँ तक की जो परेशानियाँ आपकी ज़िन्दगी में रुकावटें डालती रही हैं वो भी आपको नए रास्ते पर बढने के लिए मदद करेंगी। अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए आपकी मेहनत जरुर काम आएगी।
कन्या राशि
निजी जीवन की खुशियाँ बनाये रखना इस समय की आपकी प्राथमिकता है जिसमे हर तरह की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं। किसी प्यार के रिश्ते के प्रति अपने नजरिये को सुधार लेंगे तो ज़िन्दगी की खुशियाँ और सुनिश्चित हो जाएँगी।
तुला राशि
कोई प्यार का रिश्ता आपको अपनी ओर खींचता चला जाए ऐसा हो सकता है। घर-परिवार में आपके अपने आपको इस रूप से समझ न पायें यह भी बहुत हद तक सम्भव है, पर कुलमिलाकर रिश्तों से जुड़ा हुआ बहुत सारा उतार-चढ़ाव है जिसे एक-एक करके संभालना तो पड़ेगा ही।
वृश्चिक राशि
आपकी समृद्धि आपकी अपनी मेहनत से बनेगी और अपने मन में बिठाया हुआ असंतोष उस मेहनत को कम भी कर सकता है इसलिए भी अपने बढ़ते हुए असंतोष को तो हटाना ही पड़ेगा। अपनी बात बहुत धैर्य से करने की जरूरत है।
धनु राशि
हालात हर तरह से मददगार हैं क्योंकि आप बहुत कुछ करना चाह रहे हैं। कामकाज के प्रति बेहतर होता हुआ समर्पण आपके धनलाभ की संभावनाएं भी खोल सकता है।
मकर राशि
बहुत कुछ ऐसा है जो आपके काबू में नहीं है। उसमे बढ़ते हुए खर्चे और नुकसान भी शामिल हैं पर बड़ा नुकसान इस वजह से है क्योंकि लोग आपको समझ नहीं पा रहे और आपके खिलाफ होते चले जा रहे हैं।
कुंभ राशि
लाभ को बढाने के प्रयास आप कर रहे हैं जिसमे कोई कमी नहीं है, फिर भी मन की परेशानियाँ ऐसी बनी हुई है जो आपका पीछा नहीं छोड़ रही। शायद यही वजह है की आप अपने काम में भी कमियां ही निकालते चले जा रहे हैं।
मीन राशि
पैसे को लेकर या अपने काम को लेकर जरूरत से ज्यादा पैर पसारना भी ठीक नहीं होगा। अगर अपने काम में जरूरत से ज्यादा पैसा लगायेंगे तो भी परेशानी पैदा होगी। कोई भी कदम उठाने से पहले सोच-समझकर ही फैसले करने होंगे।
No comments:
Post a Comment